छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा
छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा
मरते दम नहीं, अगले जनम तक,सात जनम नहीं, जनम जनम तक,
छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा मरते दम तक....
निर्धन को धन वां बनाये ऐसी है तेरी माया,
खेल तेरी शक्ति का जग में कोई समज न पाया,
दुःख के अँधेरे दूर भगाये,
आस का दीपक मन में जलाये,
नाम जापे तेरा साँस है जब तक,
छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा मरते दम तक.......
खाटू में प्रभु आप विराजे सब पर हुकम चलावे बाबा,
भगतो की लाज बचाने बाबा पल भर में आ जावे,
निर्बल को तुम देते सहारा,
सबसे प्यारा श्याम हमारा,
इस धरती से उस अम्बर तक,
छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा मरते दम तक.......
महाभारत में आप ने कृष्ण को शीश का दान दिया है,
खुश हो कर आप को कृष्ण न ये वरदान दिया है,
नील गगन में चाँद और तारे,
रवि की किरणे आरती उतरे पूजा हो तेरी दुनिया है जब तक,
छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा मरते दम तक....
Chhodenge Na Hum Tera Dwar O Baba | Mukesh Bagda | Khatu Shyam Bhajan | Hindi Bhajan
सुंदर भजन में श्रीकृष्णजी के प्रति ऐसी अटूट भक्ति है, जो सात जन्मों तक उनके द्वार को नहीं छोड़ने की पुकार करती है। यह भाव है कि मन हर सांस, हर पल, हर जन्म में सांवरे की शरण में ही रहेगा, जैसे कोई सच्चा प्रेमी अपने प्रिय को कभी न भूले।
श्रीकृष्णजी की माया इतनी अनमोल है कि वह निर्धन को धनवान बना देते हैं। उनकी शक्ति का खेल ऐसा है, जिसे कोई समझ नहीं पाया। वह दुखों के अंधेरे को दूर कर मन में आशा का दीप जला देते हैं, जैसे कोई रोशनी सारी रात को उजाले में बदल दे। उनका नाम जपना ही जीवन का आधार है।
खाटू में विराजे बाबा श्याम हर भक्त की लाज रखते हैं। वह पलभर में दौड़े चले आते हैं, निर्बल को सहारा देते हैं, और सबसे प्यारे बनकर दिल में बस जाते हैं। यह विश्वास है कि उनकी कृपा धरती से आकाश तक फैली है।
Bhajan: Chhodenge Na Hum Tera Dwar O Baba
Category: Khatu Shyam Bhajan
Singer: Mukesh Bagda
Producer: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
यह भजन भी देखिये