भक्त बना के आज आये देखो टोलियां

भक्त बना के आज आये देखो टोलियां

भक्त बना के आज आये देखो टोलिया,
आज भरेंगे श्याम भगतो की झोलियाँ,
धरती और अम्बर पे खुशियां छाई हैं,
नचलो जी श्री श्याम जयंती आई है।

सजी रे सजी श्याम नगरी प्यारी,
श्याम के जन्मदिन की तैयारी,
रात कार्तिक ग्यारस वाली आई है,
नच लो जी श्री श्याम जयंती आई है,
धरती और अम्बर पे खुशियां छाई हैं,
नचलो जी श्री श्याम जयंती आई है।

बजी बजी रे घर घर शहनाई,
भट राइ भगतो में आज शहनाई,
भक्त जनों ने आज मिल के ख़ुशी मनाई है,
नच लो जी श्री श्याम जयंती आई है,
धरती और अम्बर पे खुशियां छाई हैं,
नचलो जी श्री श्याम जयंती आई है।

मन को लुभाये छवि श्याम सरकार की,
नज़र उतारूं मैं श्याम दातार की,
मिलकर वारुं श्याम पे लूँण और राई है,
नच लो जी श्री श्याम जयंती आई है,
धरती और अम्बर पे खुशियां छाई हैं,
नचलो जी श्री श्याम जयंती आई है।

आया है जन्म दिन श्याम सरकार का,
हो गया दीवाना जग लखदातार का,
रोमी झूमे नाचे गाये आज बड़ा ही है,
नच लो जी श्री श्याम जयंती आई है,
धरती और अम्बर पे खुशियां छाई हैं,
नचलो जी श्री श्याम जयंती आई है। 
Next Post Previous Post