चल पड़ा है चल पड़ा है, चल पड़ा है, वो लीले घोड़े वाला, देखो चल पड़ा है।
किसी ने जब भी मेरे श्याम को, आवाज दी है, बिना देरी लीले की लगाम, इसने थाम ली है,
अपने ही भगत की खातिर, हर संकट से श्याम लड़ा है, चल पड़ा है चल पड़ा है, चल पड़ा है, वो लीले घोड़े वाला, देखो चल पड़ा है।
भगत की लाज पे आंच आए, तो यह दौड़े,
krishana bhajan lyrics Hindi
भयानक आंधी और तूफ़ान के, रुख को मोड़े, तू क्यों घबराता है बन्दे, तेरा बाबा यही खड़ा है, चल पड़ा है चल पड़ा है, चल पड़ा है, वो लीले घोड़े वाला, देखो चल पड़ा है।
श्याम साथी है दीनों का, निराला देव हमारा, तभी कहलाता है जग में, श्याम हारे का सहारा, कोई और नहीं है इस दुनिया में, बाबा सबसे बड़ा है, चल पड़ा है चल पड़ा है, चल पड़ा है, वो लीले घोड़े वाला, देखो चल पड़ा है।
चल पड़ा है चल पड़ा है, चल पड़ा है, वो लीले घोड़े वाला, देखो चल पड़ा है।