सुन अंजनी के लाला तू है सालासरवाला भजन

सुन अंजनी के लाला तू है सालासर वाला भजन

ओ सुन अंजनी के लाला,
मुझे तेरा एक सहारा।
मुझे अपनी शरण में ले लो,
मैं बालक हूँ दुखियारा॥

माथे पर तिलक बिशाला,
कानों में सुन्दर बाला।
थारे गले राम की माला,
ओ लाल लंगोटे वाला।
थारा रूप जगत से न्यारा,
लगता है सबको प्यारा॥
ओ सुन अंजनी के लाला….।

प्रभु सालासर के माँही,
थारो मन्दिर है अति भारी।
नित दूर – दूर से आवे,
थारा दर्शन को नर नारी।
जो लाये घृत सिंदूरा,
पा जाये वो फल पूरा॥
ओ सुन अंजनी के लाला….।

सीता का हरण हुआ तो,
श्रीराम पर विपदा आई।
तुम जा पहुँचे गढ़ लंका,
माता की खबर लगाई।
बानर मिलकर सब तेरे,
करे नाम की जय जयकारा॥
ओ सुन अंजनी के लाला….।

जब शक्ति बाण लगा तो,
लक्ष्मण को मुर्छा आई।
बानर सेना घबराई,
रोये रामचन्द्र रघुराई।
तुम लाय संजीवन बूँटी,
लक्ष्मण के प्राण उबारा॥
ओ सुन अंजनी के लाला….।

प्रभु बीच भँवर के माँही,
मेरी नाव हिलोरा खाती।
नहीं होता तेरा सहारा,
तो डूब कभी की जाती।
अब दे दो इसे किनारा,
तुम बनकर खेवनहारा॥
ओ सुन अंजनी के लाला….।

प्रभु तारे भक्त अनेकों,
चाहे नर हो या नारी।
अब बोलो पवन कुमारा,
कब आयेगी मेरी बारी।
बाबा मै भी भक्त हूँ तेरा,
बस चाहूँ तेरा सहारा॥
ओ सुन अंजनी के लाला,
मुझे तेरा एक सहारा।
मुझे अपनी शरण में ले लो,
मैं बालक हूँ दुखियारा॥

ओ सुन अंजनी के लाला मुझे तेरा एक सहारा बालाजी महाराज का बहुत ही प्यारा भजन।

 
श्री बालाजी महाराज ओर झुंझारजी महाराज के नए नए भजन सुनने के लिए हमारे चैनल । shree balaji jhunjharji bhajno ka Aanand sikar , like kre or Subscribe kre... !!जय श्री बालाजी झुंझारजी की !! !! जय हो सिकरनरेश श्री अमरचंद सरकार की !!
 
अंजनी लाला हनुमान जी का सहारा पाने से जीवन का हर भँवर शांत हो जाता है। दुखियारे बालक को शरण में लेते हैं, माथे तिलक बिशाला, कान सुंदर बाला, गले राम माला लंगोटे वाले वो रूप जग से न्यारा लगता है। सालासर धाम में घृत-सिंदूर चढ़ाने वाले दूर-दूर से आते हैं, फल पूरा पाते हैं। इश्वर का आशीर्वाद ही नाव को किनारा लगाता है।

सीता हरण पर लंका पहुँच खबर लाए, लक्ष्मण पर शक्ति बाण लगे तो संजीवनी उड़ाकर प्राण बचाए—ऐसे भक्तवत्सल बन हर विपदा हर लेते हैं। पवन कुमारा की बारी सबकी आती है, बस पुकारो तो नाव हिलोरा न खाए। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री हनुमान जी की। 
 
Next Post Previous Post