ओम जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा शिव आरती लिरिक्स Om Jai Shiv Onkara Lord Shiva Aarti Lyrics

ओम जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा शिव आरती लिरिक्स हिंदी Om Jai Shiv Onkara Lord Shiva Aarti Hindi Lyrics

 
ओम जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा शिव आरती लिरिक्स Om Jai Shiv Onkara Lord Shiva Aarti Lyrics

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी ।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा ।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा ।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला ।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

काशी में विराजे विश्वनाथ, नंदी ब्रह्मचारी ।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा 
 
 
Lord Shiv Ji Ki Aarti - Om Jai Shiv Omkara | ॐ जय शिव ओंकारा - शिव आरती - Shiva Bhajan

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
1 Comments
  • Nitish Singh
    Nitish Singh 7/03/2023

    भगवान शिव की यह आरती हमें मां गौरी के शुभाशीषों से आशीर्वाद देती है, और हमें सभी दुखों से मुक्ति प्रदान करती है। ओम् नमः शिवाय।

Add Comment
comment url