भरोसा ये हमारा पक्का है साथी ये सच्चा

भरोसा ये हमारा पक्का है साथी ये सच्चा

 
भरोसा ये हमारा पक्का है साथी ये सच्चा है Bharosa Ye Hamara Pakka Hai Sathi Ye Saccha Hai Lyrics

जीवन में सुख दुःख आते
कभी ख़ुशी कभी गम लाते
दिल से आवाज ये आती
धड़कन भी यही समझाती
भरोसा ये हमारा पक्का है
साथी ये सच्चा है

नरसी ने श्याम भरोसे
जग के सारे के सारे सुख त्यागे
मीरा द्रोपती ने किया था
समर्पण श्याम के आगे
तन मन जो अपना वारे
जीवन में कभी ना हारे
भरोसा ये हमारा पक्का है
साथी ये सच्चा है

विश्वास अगर जो ना हो
इतिहास उठाकर देखो
है भाव का भूखा कन्हैया
चाहे आजमाकर देखो
हाथों की रेखा बदले
किस्मत का लेखा पलटे
भरोसा ये हमारा पक्का है,
साथी ये सच्चा है

बदले चाहे सारा जमाना
मेरा श्याम नही बदलेगा
रघुकुल से रित चली आई
आंसू से ही पिघलेगा
मोहित अनुभव ये सुनाए
हारी बाजी ये जिताए
भरोसा ये हमारा पक्का है
साथी ये सच्चा है

जीवन में सुख दुःख आते
कभी ख़ुशी कभी गम लाते
दिल से आवाज ये आती
धड़कन भी यही समझाती
भरोसा ये हमारा पक्का है
साथी ये सच्चा है 
 

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post