खातिर कर लै नई गुजरिया रसिया ठाड़ौ तेरे द्वार
खातिर कर लै नई गुजरिया
खातिर कर लै नई गुजरिया
रसिया ठाड़ौ तेरे द्वार
रसिया आयो तेरे द्वार
ये रसिया तेरे नित नाहिं आवै
प्रेम होय जब दर्शन पावै
अधरामृत कौ भोग लगावै
कर मेहमानी अब मत चूकै
समय न बारम्बार
रसिया ठाड़ौ तेरे द्वार
रसिया आयो तेरे द्वार
हृदय की चौकी कर हेली
नेह कौ चन्दन लगा नवेली
दीक्षा लै बनि जइयो चेली
पुतरिन पलंग बिछाय पलक की
करलै बन्द किबार
रसिया ठाड़ौ तेरे द्वार
रसिया आयो तेरे द्वार
रसिया कहै सोई तू करियो
सास ननद कौ डर मति करियो
सोलर कर बत्तीस पहरियो
दै दै दान सूम की सम्पति
जीवन है दिन चार
रसिया ठाड़ौ तेरे द्वार
रसिया आयो तेरे द्वार
सबते तोरि नेह की डोरी
जमुना पार उतर चल गोरी
निधरक खेलौ करियो होरी
श्याम रंग चढ़ि जाय जा दिना
है जाय बेड़ा पार
रसिया ठाड़ौ तेरे द्वार
रसिया आयो तेरे द्वार
Khatir Kar Le [Full Song] Radhe Govind Bhajo
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं