श्री केड शक्ति माता जी की आरती

श्री केड शक्ति माता जी की आरती जय जय खेमी माता

 
श्री केड शक्ति माता जी की आरती जय जय खेमी माता Shri Ked shakti Mata Aarti Lyrics

जय जय खेमी माता
जय माता संतो की माता
आप को निस दिन ध्यावत
जय जय खेमी माता
केड गाँव थारो मंदिर
ज्योति जगे माता
हरियल दूर्वा आँगन
सब जन मन भाता
जय जय खेमी माता
माथे थारे चुनड चमके
ए मैया रोली की आभा
कानन कुंडल दमके
नाकन नथ माता
जय जय संतो की माता
हाथा थारे  मेहँदी राचे
गल पुष्पन माला
सिंह सवारी साजे
भक्तन प्रतिपाला
जय जय ठुकरी माता
धुप दीप नवैध्य
सेवक नित करता
पाप कष्ट मिट जाता
सुख सम्पति पाता
जय जय खेमी माता
पान  पुष्प नारेल
कदली फल मेवा
कारज सबका सारे
हो जग की माता
जय केड शक्ति माता
या मैया जी की कोई
मन से गाता
मैया जो सुन्दर गाता
कहत केडिया परिजन
वंचित फल पाता
जय खेमी माता
ओ मैया संतो की माता
ओ  मैया जय ब्राह्मणी माता
आप को निस दिन ध्यावत
मैया जी को सब दिन ध्यावत
सेवक सुख पाता
जय जय खेमी माता
 

श्री केड शक्ति माता जी की आरती जय जय खेमी माता Shri Ked shakti Mata Aarti Lyrics

Next Post Previous Post