पीछे लागा जाइ था लोक वेद के साथि-हिंदी मीनिंग/भावार्थ
पीछे लागा जाइ था, लोक वेद के साथि।
आगै थैं सतगुर मिल्या, दीपक दीया हाथि।।
Picche Laga Jaai Tha, Lok Ved Ke Sathi,
Aage The Satgur Milya, Deepak Diya Haathi.
कबीर दोहा हिंदी शब्दार्थ Kabir Doha Word Meaning
पीछे लगा जाई था -अनुसरण करना/पीछे चल रहा था, लोक वेद-धार्मिक ग्रंथों के साथ, आगे थे-आगे चलकर, दीपक-दिया (ज्ञान का प्रकाश करने वाला दीपक )
दोहे की व्याख्या कबीर दोहा हिंदी मीनिंग Kabir Doha Hindi Meaning Hindi Arth
पहले शिष्य लोगों की देखा देखि चल रहा था। लोगों की भांति वह भी धार्मिक ग्रंथों का अनुसरण ही कर रहा था लेकिन उसमे आत्म अनुशासन नहीं था और भीतर से शुद्ध नहीं था। उसे माया ने घेर रखा था और वह भीतर और बाहर से अलग था। भक्ति मानो दिखावे की थी। आगे चलकर सतगुरु ने उसके हाथों में ज्ञान रूपी दीपक रख दिया जिससे माया जनित अन्धकार दूर हो गया। उल्लेखनीय है की लोगों के हाथों में वेद है लेकिन ज्ञान नहीं। इसलिए साहेब ने किताबी ज्ञान के बजाय आचरण से ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कंठस्थ ज्ञान का भी कोई महत्त्व नहीं है यदि आचरण उसके विरुद्ध है।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं