मुझे श्याम सुन्दर रिझाना है तुमको भजन

मुझे श्याम सुन्दर रिझाना है तुमको भजन

 
मुझे श्याम सुन्दर रिझाना है तुमको

मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको,
दिले हाल अपना,
सुनाना है तुमको।।

कहाँ तक ग़मे दिल,
दबाता रहूँगा,
मैं जाने-जिगर को,
सताता रहूँगा,
कलेजे से दिलबर,
लगाना है तुमको,
मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको।।

तुम्हीं मेरी नैया,
खिवैयाँ तुम्हीं हो,
मेरे यार बंसी,
बजैयाँ तुम्हीं हो,
नज़र से नज़र फिर,
मिलाना है तुमको,
मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको।।

भुलाने का सरकार,
इरादा न करना,
यूँ मजबूर मुझको,
ज़्यादा न करना,
ये अरमान दिल के,
सजाना है तुमको,
मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको।।

तुम्हीं चैन हो मेरे,
ज़ख्म-ए-जिगर के,
मेरे दिल की दुनिया को,
आबाद करके,
चराग़-ए-मोहब्बत,
जलाना है तुमको,
मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको।।

सुनो श्याम बहादुर,
‘शिव’ की कहानी,
मुझे तो तेरी श्याम,
ख़िदमत बजानी,
दुई का ये परदा,
हटाना है तुमको,
मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको।।

मुझे श्यामसुंदर,
रिझाना है तुमको,
दिले हाल अपना,
सुनाना है तुमको।।



Mujhe Shyam Sundar Rijhana hai Tumko | Khatu Shyam Bhajan | Rahul Sanwara

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post