चल चल रे कावड़ियाँ भजन

चल चल रे कावड़ियाँ भर भर के गगरियाँ भजन

 
चल चल रे कावड़ियाँ भजन Chal Chal Re Kavadiya Lyrics

चल चल रे कावड़ियाँ भर भर के गगरियाँ,
चल चल रे कावड़ियाँ भर भर के गगरियाँ,
बाबा रत्नेश्वर के धाम,
गंगा जल से नहलाएंगे, बन जाएंगे बिगड़े काम,
बोलो बम बम लहरी, बबम बम शिव लहरी,

कल गंगा का निर्मल पानी, कल कल बहती धारा,
कल कल बहती धारा,
निकली यहाँ से पवन गंगा सुन्दर धाम मुंडारा,
तन मन सब का निर्मल करती, है शिव जी की शान,
भर भर के गगरियाँ लाएंगे, जायेगे दिगोरी धाम,
बोलो बम बम लहरी, बबम बम शिव लहरी,

रत्नेश्वर की महिमा निराली, करे जगत उजियारा,
ज्ञान धान मुक्ति देते हैं, हर लेते है दुःख सारा,
जगत गुरु स्वामी गुरुवार का है ये जन्म स्थान,
चरणों में सिर को झुकायेंगे, लेले भोले का नाम,
बोलो बम बम लहरी, बबम बम शिव लहरी,

सावन की रुत है मतवाली बरसे काले बदरा,
प्रभु दर्शन की आस लगी है धीर धरे ना मेरा,
चलो रघुवीर करो तैयारी,सुबह से हो गई शाम,
बोलो बम बम लहरी, बबम बम शिव लहरी,
चल चल रे कावड़ियाँ भर भर के गगरियाँ,
चल चल रे कावड़ियाँ भर भर के गगरियाँ,
बाबा रत्नेश्वर के धाम,
गंगा जल से नहलाएंगे, बन जाएंगे बिगड़े काम,
बोलो बम बम लहरी, बबम बम शिव लहरी,



Chalo Re Kavadiyo - चलो रे कावड़ियों - Dev Shree 07566215032 - Lord Shiva Hindi Video
 
 chal chal re kaavadiyaan bhar bhar ke gagariyaan,
chal chal re kaavadiyaan bhar bhar ke gagariyaan,
baaba ratneshvar ke dhaam,
ganga jal se nahalaenge, ban jaenge bigade kaam,
bolo bam bam laharee, babam bam shiv laharee,


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post