मेरी तो दुनियां तू सुखजीत सिंह टोनी भजन
मेरी तो दुनियां तू सुखजीत सिंह टोनी भजन
मैं तेरा हो जाऊं, कुछ लिख दे ऐसे लेख,
श्याम धणी खाटू वाले, मेरा बन जा तू,
कुछ और ना मांगूं मैं तुमसे, मेरी तो दुनिया तू।।
मतलब के रिश्ते नाते इस दुनियादारी में,
बस धोखे ही खाए अपनों की यारी में,
उम्मीद मेरी है बस तुमसे, मेरी भी सुनेगा तू।।
जब थी खुशियां पास मेरे, दुनिया ने गले लगाया,
दुःख के बादल क्या छाए, फिर सबने किया पराया,
हार के आया दर पे तेरे, मेरा बन जा तू।।
तेरी महिमा सब जग जाने, तू है तारणहार,
शरणागत को गले लगा, जी भर के लुटाता प्यार,
टोनी जाने प्रीत तेरी, सारी उम्र निभाए तू।।
Shyam Meri To Duniya Tu| Filhall Part-2 | Arzi | Sukhjeet Singh Toni | Shyam Bhajan 2026
भक्ति साधना से भजन बनवाने के लिए और रिलीज़ करवाने के लिए संपर्क करे 9466651081
Song: Meri To Dunia Tu
Singer & Lyricist Sukhjeet Singh Toni (9896167970)
Music: Binny Narang (9991980610)
Video: Shalini Sharma (7015960610)
Dop Rajesh Sharma (Harsh)
Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)
श्याम बाबा जी की अर्जी पर नजर पड़ते ही जीवन का हर दुख दूर भगाने का भरोसा जाग उठता है। दुनिया के रिश्ते-नाते धोखे से भरे हों, अपनों की यारी में ठगे जाएं, तब भी दर पर पहुँचकर मिन्नत कर लो—वो तारणहार बन गले लगा लेते हैं। खुशियाँ साथ हों तो सब गले मिलें, दुख छाए तो पराया हो जाए—ऐसे में शरणागत को प्यार लुटाते हैं, पूरी उम्र निभाते हैं। इश्वर का आशीर्वाद ही दुनिया भर देता है।
जग उनकी महिमा गाता है, बस पुकारो तो सुने। कुछ न मांग सको, बस उनका बन जाओ, तो जीवन सवर जाता है। प्रीत की डोर मजबूत कर लो, टूटने न देना। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
- अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदंरम Achyutam Keshwam Krishna
- मुझे राधारमण तेरो सहारा Mujhe Radharaman Tero Sahara
- अरी चितचोर लियो है कन्हाई तन मन Ari Chitchor Liyo Hai Kanhayi
- भज राधे गोविंदा रे पगले भज राधे गोविंदा रे Bhaj Radhey Govinda Re
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
