दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु भजन

दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु भजन


दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु,
मन मेरा तेरे बिन कहीं लगता नहीं,
कोई तेरे सिवा मेरी सुनता नहीं,
भूल ऐसी भी ये मुझसे क्या हो गई,
दर पे दादा क्यों मुझको बुलाता नहीं,
अब तो ख्वाहिशें बढ़ने लगी हैं,
तेरे दर्शन की आस जगी है,
जी न लगे अब कहीं भी प्रभु,
दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु।

आएगी कब वो बेला मिलन की,
प्रभु सामने जब तू होगा,
वो दिन इस जीवन का प्रभुवर,
सबसे अलग खास होगा,
फरियाद करूँ तुमको याद करूँ,
ध्यान तेरा मैं दिन रात धरूँ,
सिवा तेरे कोई और दिखता नहीं,
हर ओर निराशा तेरी ही आशा,
पूरी कर दो मन की ये अभिलाषा,
दुनिया में मेरा एक तू ही प्रभु,
दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु।

छाई उदासी तेरे दर्शन बिन,
नैन बरस ही रहे हैं,
एक झलक पाने को तेरी,
कबसे तरस ही रहे हैं,
अब तो कर दो प्रभु,
मेरी चिंता ये दूर,
दर पे बुला लो अब मुझे,
ओ मेरे हजूर,
सुन लो अब तो ये मेरी पुकार,
तुम बिन अब मैं किसको सुनाऊँ,
हाल दिल अपना किसको बताऊँ,
दिलबर ये कहता है जय प्रभु,
दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु।

मन मेरा तेरे बिन कहीं लगता नहीं,
कोई तेरे सिवा मेरी सुनता नहीं,
भूल ऐसी भी ये मुझसे क्या हो गई,
दर पे दादा क्यों मुझको बुलाता नहीं,
अब तो ख्वाहिशें बढ़ने लगी हैं,
तेरे दर्शन की आस जगी है,
जी न लगे अब कहीं भी प्रभु,
दे दो दर्शन प्रभु नेमीनाथ प्रभु।



"KHWAISHEN" - A WISHLIST |SINGER - JOY SOLANKI | A SONG DEDICATED TO NEMINATH DADA|

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

|| JAI NEMINATH ||
-Joy Solanki Presents 
Music Rv Productions| Ashish Dadhich
Singer- Joy Solanki 
Writer Dilip Sisodiya
-Recorded at - Om studio
Special thanks - Rajiv Vijayvargiya
 Praveen burman
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर राजस्थानी भजन हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post