किरपा तेरी श्याम धनी जिस पर हो जाती है भजन

किरपा तेरी श्याम धनी जिस पर हो जाती है भजन

किरपा तेरी श्याम धनी जिस पर हो जाती है
उसकी किस्मत भी दुनिया में फिर मौज उड़ाती है

मौज मिले हर रोज मिले ,बस एक इशारा काफी है
जीवन महकेगा फूलों सा, बस तेरा नज़ारा काफी है
जिस पर बाबा तेरी मोरछड़ी लहराती है -2
उसकी किस्मत भी दुनिया में फिर मौज उड़ाती है

भाव भजन भक्ति के कारण, ही तेरा ये द्वार मिला
संकट की घड़ियों में बाबा ,तेरा ये दरबार मिला
तेरे दर की धूली जिस माथे लग जाती है -2
उसकी किस्मत भी दुनिया में फिर मौज उड़ाती है

किरपा करते रहना इतनी,तेरा दर ये छूटे ना
छुट जाए जग सारा बाबा,तुमसे रिश्ता टूटे न
रसिक श्याम के नाम से , किरपा बढ़ती जाती है -2
उसकी किस्मत भी दुनिया में फिर मौज उड़ाती है

किरपा तेरी श्याम धनी जिस पर हो जाती है
उसकी किस्मत भी दुनिया में फिर मौज उड़ाती है

Kripa Teri Shyam Dhani || Teena Balotiya || Latest Shyam Baba Bhajan 2026

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post