चलो निशान लेके श्याम जी भजन

चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे भजन

 
चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे लिरिक्स Chalo Nishan Leke Shaym Ji Ke Dwar Pe Lyrics

चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे
फागण आया रंग रंगीला हो रही जय जयकार
देखो श्याम जी के द्वार पे
चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे

फागणिये में श्याम जी का मेला लगे भारी
चढ़ावे निशान लेके आवे नर और नारी
भक्तो की लंबी लंबी लगी है कतार
देखो श्याम जी के द्वार पे
चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे
मुम्बई से आवे कोई कलकत्ता से आवे
दिल्ली हरियाणा भी निशान चढ़ावे
यू . पी पंजाब आवे आता है बिहार
देखो श्याम जी के द्वार पे
चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे

आवे गुजरात और आवे राजस्थान भी
चंग बजावे गावे नए नए गान भी
डीजे ऊपर नाचते है भक्त अपार
देखो श्याम जी के द्वार पे
चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे

ढोल नगाड़ा बाजे ढप की है ताल जी
मस्ती सी छावे सुने है धमाल भी
कहे भूलन त्यागी करे सावरा उधार
देखो श्याम जी के द्वार पे
चलो निशान लेके श्याम जी के द्वार पे


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post