क्या क्या कमाया हमनें आओ हिसाब करलें भजन

क्या क्या कमाया हमनें आओ हिसाब कर लें भजन

 
क्या क्या कमाया हमनें आओ हिसाब कर लें Kya Kya Kamaya Hamane Aao Hisab Kr Len Lyrics

क्या क्या कमाया हमनें, आओ हिसाब कर लें
दुनियाँ की बात छोड़ें, अपनी  किताब पढ़ ले,

कितनों का दिल दुखाया, कितनों के दिल को तोड़ा,
कितनो का प्यार पाया कितनो को खुद से जोड़ा,
क्या क्या गवायाँ हमनें, आओ हिसाब करले,
क्या क्या कमाया हमनें, आओ हिसाब कर ले,
दुनियाँ की बात छोड़ें, अपनी  किताब पढ़ ले,
 
कितनी करी है सेवा, कितना करा दिखावा,
कितना छला जगत को बन कर के इक छलावा,
कैसे बिताया जीवन आवो हिसाब करले,
क्या क्या कमाया हमनें, आओ हिसाब कर लें,
दुनियाँ की बात छोड़ें, अपनी  किताब पढ़ ले,
 
कितना फ़रज निभाया कितना किया कर्म है,
अब तक क्या हमनें जाना, अपना भी क्या धर्म है,
कैसे निभाया रिश्ता आओ हिसाब कर लें,
 क्या क्या कमाया हमनें, आवो हिसाब कर लें,,
दुनियाँ की बात छोड़ें, अपनी  किताब पढ़ ले,
 
हम जगे रण में जागे ज्योति सदा जलाई,
जैकार खूब बोले नाचे कमर हिलाई,
कितना जगाया मन को "रोमी" हिसाब कर लें,
 क्या क्या कमाया हमनें, आओ हिसाब कर लें,
दुनियाँ की बात छोड़ें, अपनी  किताब पढ़ ले,

 
क्या क्या कमाया हमने ~ Superhit Shyam Baba Bhajan #Romiji #Khatushyambhajan #Saawariya
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
जीवन की किताब खोलकर हिसाब लगाना पड़ता है, दुनिया की चकाचौंध छोड़ अपनी राह देखनी पड़ती। कितने दिल दुखाए, तोड़े, कितनों को जोड़ा, प्यार बांटा, ये सब आंखों के सामने घूम जाता। सेवा की, दिखावे किए, जग को छला या सच्चाई निभाई, ये प्रश्न मन को झकझोर देते। जैसे कोई किसान फसल गिनता है, वैसे ही कर्मों का फल सोचना सिखाता। फर्ज निभाया, धर्म जाना, रिश्ते संभाले, ये सब जीवन का सच्चा धन है।

रण में ज्योति जलाई, जागरण किया, मन को जगाया, ये कमाई तो अनमोल है। जैकार बोले, नाचे, लेकिन अंदर का रोमी जगा या नहीं, ये हिसाब दिल को छू जाता। दुनिया की बातें भूल, अपनी किताब पढ़कर सुधार लाना ही राह है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की।
 
Song - Kya Kya Kamaya Hamne
Singer - Romi Ji
Music - Bijendra Chauhan
Copyright - Saawariya

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post