(मुखड़ा)
मैया जी घर आए,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा,
धन्य हुई धरती, सारी झूमा आसमाँ,
सोलह श्रृंगार कर आई देखो माँ,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
(अंतरा)
ब्रह्मा करे सत्कार, देखो मैया आई है,
विष्णु करे जयकार, देखो मैया आई है,
भोले बाबा डम-डम, डम-डम, डमरू बजाए रे,
तीनों देव झूमें आज, महिमा गाए रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
राम जी के मन के तार, जपे मैया आई रे,
लक्ष्मण सजाए द्वार, देखो मैया आई रे,
सीता जी ने माँ अंबा की चौकी सजाई रे,
अयोध्या पुरी में आज, खुशियाँ छाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
करे दाऊ भी पुकार, देखो मैया आई रे,
राधा करे सिंगार, देखो मैया आई रे,
कान्हा जी ने मीठी-मीठी, बंसी बजाई रे,
ब्रज मंडल में माँ की ममता छाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
खिले सूर्य की चमकार, देखो मैया आई रे,
तारों का चमकता प्यार, कहे मैया आई रे,
चंदा ने भी चाँदनी को दी बधाई रे,
बादलों ने मल्हारी जमके गाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
कहे गंगा की जलधार, देखो मैया आई रे,
यमुना कहे हर बार, देखो मैया आई रे,
सारी नदियों में खुशी की लहर छाई रे,
झूम-झूम आज सब ने दी बधाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
बहे खुशबू की बहार, देखो मैया आई रे,
झूमें आज नर-नार, देखो मैया आई रे,
सिंह चढ़े आई मैया, दो बधाई रे,
भेंट मैया की आज, हमने गाई रे,
गौरी माँ, माँ शारदा,
गौरी माँ, माँ शारदा।।
(अंतिम पुनरावृत्ति)
मैया जी घर आए।।
Maiya Ji Ghar Aaye ( Official Video) | Mata Rani Bhajan | Anil Sharma | मैया जी घर आए