नखरालो सांवरियो राधा पर जादू
नखरालो सांवरियो राधा पर जादू कर गयो भजन
जादू कर गयो साँवरो, जादू कर गयो,
नखरालों साँवरियो, राधा पर जादू कर गयो,
गोरी गोरी राधा रानी, साँवरियो है कारो,
कारे ने गौरी पे देखो, कैसो जादू डारो,
कारो कारो साँवरियों, राधा के कामण कर गयो,
नखरालो सावरियो, राधा पर जादू कर गयो,
इत ठाड़े श्री कृष्ण कन्हैया, उत वृषभानु दुलारी,
बोल रही कान्हा से राधा, मत मारों पिचकारी,
रंग रसियो सांवरियो, राधा के रंग रच गयो,
नखरालो साँवरियो, राधा पर जादू कर गयो,
वृन्दावन की कुञ्ज गलिन में, शोर मच्यो है भारी,
"संजू" राधे के हिवड़े में, बस गए श्याम बिहारी,
मन बसियो सांवरियों, राधा के मन बस गयो,
नखरालो साँवरियो, राधा पर जादू कर गयो,
नखरालो सावरियो, राधा पर जादू कर गयो,
जादू कर गयो सांवरो, जादू कर गयो,
नखरालो सावरियो, राधा पर जादू कर गयो,
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
श्रीकृष्णजी का वो नटखट रंग, जो राधारानी के मन पर जादू सा बिखेर देता है। उनकी वो चंचल अदा, जैसे कोई मुरली की तान से सारा वृंदावन थिरक उठे। राधारानी की गोरी सूरत पर साँवरे का काला रंग ऐसा चढ़ा, जैसे प्रेम का रंग कोई छूट ही न पाए।
वृषभानु की लाड़ली, राधारानी, और सामने श्रीकृष्णजी—बस दोनों की नजरें मिलीं और सारा खेल हो गया। राधारानी कहती हैं, “कान्हा, पिचकारी मत मारो,” पर वो रंग तो मन में रच गया। वृंदावन की गलियों में, कुञ्जों में, प्रेम का शोर मच गया, जैसे हर धड़कन में श्याम बिहारी बस गए हों।
धर्म यही दिखाता है, कि प्रेम का जादू सबसे बड़ा है—वो जो श्रीकृष्णजी और राधारानी के बीच खिलता है। चिंतन कहता है, मन को उसी प्रेम में डुबा दो, जैसे राधारानी का हृदय श्रीकृष्णजी में रम गया। बस, वो नखराला साँवरिया हर दिल पर जादू कर जाता है।
Krishna Bhajan:- Nakhralo Sanwariyon Radha Par Jaadu Kargyo
Singer: Dipu Sharma
Lyricist: Sanju Sharma
Music Label: Sur Saurabh Industries.
यह भजन भी देखिये
