साँवरिया मन भाय गयो री भजन
साँवरिया मन भाय गयो री,
साँवरिया मेरो साँवरियाँ,
साँवरिया मन भाय गयो री,
तेरी प्रीत ने हमकों क्या ना दिखाया,
बदनाम करके जगत में हँसाया,
खींची आई बेसुध, ना सोचा ना समझा,
लबो से लगा बाँसुरी जब बुलाया,
अदाओं भरी, टेढ़ी चितवन जो देखी,
दिलो जान लुटा जब जरा मुस्कुराया,
सुना भोली भाली प्रीत की बाती,
कहाँ चल दिए जाने क्या दिल में आया,
तेरी खोज में, जिस्मो जा ना रहूं भूली,
पत्ता पत्ता में ढूँढा पता कुछ ना पाया,
सब रिश्ते दिलो जा तेरे हाथ बेचे,
बहोत कुछ गंवाया ना हाथ कुछ आया,
मजा खूब ये श्याम वाह तेरी उल्फत,
ना घर का रखा और ना अपना बनाया,
साँवरिया मन भाय गयो री,
साँवरिया मेरो साँवरियाँ,
साँवरिया मन भाय गयो री,
पहना पीत मनोहर जो,
उसे बार बार फहराना ना था,
बिन दाम गुलाम बनाना ना था,
यदि प्रीत की रीत निभाना ना था,
यदि प्रीत की रीत निभाना ना था,
साँवरिया मन भाय गयो री,
साँवरिया मेरो साँवरियाँ,
साँवरिया मन भाय गयो री,
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सांवरिया मन भाये गयो रे | Best Krishna Bhajan | Sudhir Salona | Latest Bhajan | Superhit Bhajan ]
Song:- Sawariya Man Bhaye Gayo Ri
Singer:- Sudhir Salona (9971801301)
Music:- Murphy Recording Studio
Video:- Anil Kumar-Courtesy: Rakesh Tiwari
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं