ऐ कलम मेरी लिख दे तू ऐसा भजन सुन के कान्हा भजन

ऐ कलम मेरी लिख दे तू ऐसा भजन सुन के कान्हा भजन

ऐ कलम मेरी लिख दे, तू ऐसा भजन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥

उनके चेहरे से हटती नहीं है नजर,
उनकी जादू भरी है वो तिरछी नजर।
उनकी नजरों पे लिख दे, तू कोई भजन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥

ऐ कलम मेरी लिख दे, तू ऐसा भजन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥

जब से देखा उन्हें, मैं दीवाना हुआ,
उनकी गलियों में रोज मेरा आना-जाना हुआ।
उनकी साँवरी सूरत पे तू लिख दे भजन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥

ऐ कलम मेरी लिख दे, तू ऐसा भजन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥

उनके चरणों में मेरी लगी है लगन,
उनके भजनों में मैंने लगाया है मन।
उनके चरणों में लिख दे, तू मेरा नमन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥

ऐ कलम मेरी लिख दे, तू ऐसा भजन,
सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन॥


ऐ कलम मेरी लिख दे तू ऐसा भजन , सुन के कान्हा का भी खुश हो जाए मन । #bankebihari #krishnabhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।



यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post