समय का पहिया चलता है भजन

समय का पहिया चलता है भजन

 
समय का पहिया चलता है लिरिक्स Samay Ka Pahiya Chalta Hai Bhajan Lyrics

समय समय की वार्ता,
समय समय नर ठीक,
समय डिगावे पुरुष को,
और समय मँगावे भीख,

समय का पहिया चलता है,
उस पहिये का साथ किसी का,
भाग्य बदलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,
लख घौड़ा लख पालकी,
ज्यारे (जिनके) सर पर छत्र धरे,
सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र देखो,
घर घर नीर भरे,
उन राजा के लाल को देखो,
बिन कफ़न के जलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,

भरी सभा में द्रौपद सुता को,
लाया अभिमानी (दुर्योधन )
भीष्म कर्ण और द्रोण जा बैठे,
पर एक ना मानी,
पाँचो पति द्रौपदी के देखो,
बैठे बैठे जलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,

हाथ जोड़ ने अरज करी हो,
मंदोदरी राणी,
बार बार समझाया रावण को,
एक नहीं मानी,
धर साधू का वेष रावण,
माँ सिया को छलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,

बलख़ बुखारा सुलतान बड़ा नामी,
सुन दासी की बात मन में हो गई हैरानी,
रथ पालकी त्याग करी तज,
राज निकलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,

समय का पहिया एक दिन देखो,
राजा दशरथ के आया,
सरयू नदी के तीर खड़ा वो,
बाण चलाया,
लगा तीर श्रवण के देखो,
झट प्राण निकलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,

तुलसी नर का क्या बड़ा और,
समय बड़ा बलवान,
भीला लूटी गोपियाँ,
वही अर्जुन वही बाण,
समय से चलता शशि को देखो,
भान निकलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,
समय का पहिया चलता है,
उस पहिये का साथ किसी का,
भाग्य बदलता है,
समय का पहिया चलता है,
समय का पहियाँ चलता हैं,


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Sunita Swami || समय का पहिया चलता है || सुनीता स्वामी || Samay ka pahiya chalta hai || Bhajan ; Samay ka pahiya Chalta he
Singer : Sunita Swami Jhorda { Nagaur }
Music ; Raju Swami : 7568324470
Recording : swami studio nagaur 

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post