गुरु ऋषभ की याद में आंखों से ये बरसे धारा भजन

गुरु ऋषभ की याद में आंखों से ये बरसे धारा भजन


बरसे धारा बरसे धारा बरसे धारा,
गुरु ऋषभ की याद में,
आंखों से ये बरसे धारा।

विरह की वेदना अब गुरुवर,
हमको है सताये,
कहो दिल की ये पीड़ा,
हम जाकर किसको सुनाये,
हर भक्त पे मानो डाल दिया है,
आज गमों ने डेरा,
बरसे धारा बरसे धारा बरसे धारा,
गुरु ऋषभ की याद में,
आंखों से ये बरसे धारा।

लूटाकर प्यार भक्तों पर,
कहा तुम चले गये,
खुशियों के बादल देखो,
गमों में ढल गये,
सुख का सूरज डूबा,
छाया दुखों का ये अंधियारा,
बरसे धारा बरसे धारा बरसे धारा,
गुरु ऋषभ की याद में,
आंखों से ये बरसे धारा।

पीयूष ये साथ है जन्मों का,
अब हम कैसे तोड़ें,
जिनचन्द्र प्रीत है तुमसे,
कैसे मुख ये मोड़ें,
गुरु ऋषभ पुकारे दिलबर,
हर भक्त ये आज तुम्हारा,
बरसे धारा बरसे धारा बरसे धारा,
गुरु ऋषभ की याद में,
आंखों से ये बरसे धारा।

बरसे धारा बरसे धारा बरसे धारा,
गुरु ऋषभ की याद में,
आंखों से ये बरसे धारा।



GACHADHIPATI P.PU.AA. RISHABHCHANDRA SURIJI जन्मदिन और स्वर्गारोहण दिवस निमित्त विरह वेदना गीत

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post