तेरी महिमा सभी ने बखानी दया

तेरी महिमा सभी ने बखानी दया हमपे करो अम्बे रानी

(मुखड़ा)
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी।।

(अंतरा)
हम शरण तेरी आए हैं,
जग छोड़कर,
हम शरण तेरी आए हैं,
जग छोड़कर,
दुनिया सारी बेगानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी,
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी।।

तेरा दर छोड़कर,
माँ, जाए कहाँ,
तेरा दर छोड़कर,
माँ, जाए कहाँ,
अब थाम लो हाथ भवानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी,
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी।।

मेरा कोई नहीं,
मैया तेरे सिवा,
मेरा कोई नहीं,
मैया तेरे सिवा,
तेरे हाथों में है जिंदगानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी,
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी।।

तुम कृपा माई,
तुम हो करुणामई,
तुम कृपा माई,
तुम हो करुणामई,
भक्तों ने महिमा जानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी,
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी।।

(अंतिम पुनरावृत्ति)
तेरी महिमा सभी ने बखानी,
दया हम पे करो, अंबे रानी।।
 


तेरी महिमा सभी ने बखानी माँ | मातारानी भजन | Teri Mahima Sabhine Bakhani | Mata Bhajan| #BhaktiDhara

Song : तेरी महिमा सभी ने बखानी माँ
Album : Sukrawar Matarani Bhajan
Singer : Chetna Shukla
Lyrics : Anil Sharma
Music : M.S.Rawat
Label : Brijwani Cassettes 

Next Post Previous Post