बड़ा ही प्यारा लागे खाटू वाला श्याम महिमा बड़ी निराली लिरिक्स Bada Hi Pyara Laage Khatu Wala Shyam Lyrics

बड़ा ही प्यारा लागे खाटू वाला श्याम महिमा बड़ी निराली लिरिक्स Bada Hi Pyara Laage Khatu Wala Shyam Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

बड़ा ही प्यारा लागे,
खाटू वाला श्याम,
महिमा बड़ी निराली है।
खाटू वाले श्याम की महिमा,
बड़ी निराली है,
खाटू श्याम की दीवानी तो,
दुनियाँ सारी है।
 
मैंने सुना है कोई वहाँ से,
खाली नहीं आता,
श्याम के दर पर हर कोई प्रेमी,
झोली भर ले आता,
उसके दर पर हार भी जाकर,
बन जाती है जीत,
हारे हुए का वो है सहारा,
सब दुखियों का है मीत,
सारी दुनियाँ में उनकी ही,
लखदातारी है,
खाटू श्याम की दीवानी तो,
दुनियाँ सारी है।  
बड़ा ही प्यारा लागे,
खाटू वाला श्याम,
महिमा बड़ी निराली है।

डूबी हुई कश्ती को वो ही,
पार लगाता है,
हारे हुए प्राणी को केवल,
वही जिताता है,
जिसकी कहीं भी चली नहीं,
इसके दर पर चलती,
इसके दर पर भक्तों को,
सारी खुशियां मिलती,
हर कोई मानता,
इसकी साहूकारी है,
खाटू श्याम की दीवानी तो,
दुनियाँ सारी है।  
बड़ा ही प्यारा लागे,
खाटू वाला श्याम,
महिमा बड़ी निराली है।
 
रस्ते के पत्थर को भी ये,
कोहिनूर बना दे,
ये चाहे तो इक ही पल में,
किस्मत को चमका दे,
जिसके सर पे हाथ ये रख दे,
सारे कष्ट मिटाए,
"शर्मा" हर पल केवल,
शायम धणी की महिमा गाए,
तीन बाण को धारी,
और नीले की सवारी है,
खाटू श्याम की दीवानी तो,
दुनियाँ सारी है।  
बड़ा ही प्यारा लागे,
खाटू वाला श्याम,
महिमा बड़ी निराली है।
खाटू वाले श्याम की महिमा,
बड़ी निराली है,
खाटू श्याम की दीवानी तो,
दुनियाँ सारी है।
बड़ा ही प्यारा लागे,
खाटू वाला श्याम,
महिमा बड़ी निराली है।


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url