अंदेसड़ा न भाजिसी हिंदी मीनिंग
अंदेसड़ा न भाजिसी, संदेसो कहियाँ।
कै हरि आयां भाजिसी, कै हरि ही पासि गया।
Andesada Na Bhajisi, Sandeso kahiya,
Ke hari Aaya Bhajisi, Ke Hari Hi Pasi Gaya.
कबीर दोहा हिंदी शब्दार्थ : Kabir Doha Word Meaning
अंदेसड़ा - अंदेशा/शंका/संशय।
न - नहीं।
भाजिसी- भागेगा/दूर होगा।
संदेसो कहियाँ- सन्देश कहना।
कै हरि आया- या तो हरी के आने पर/ईश्वर के दर्शन उपरान्त।
कै हरि ही - या तो हरी के दर्शन होने पर।
पासि गया- पास जाने पर / हरी के दर्शन होने पर।
कबीर दोहा हिंदी मीनिंग : विरहणी आत्मा पूर्ण परम ब्रह्म से मिलने को व्याकुल होने के साथ ही आशंकित भी है की उसे ईश्वर की प्राप्ति होगी या नहीं। यह अंदेशा तभी दूर होगा जब या तो ईश्वर स्वंय आकर दर्शन दें या फिर मृत्यु उपरान्त वह स्वंय ईश्वर के पास चली जाए। उल्लेखनीय है की जीवात्मा को तभी ठहराव मिलता है.जब उसे ईश्वर के दर्शन हो जाएं। जीवात्मा भक्ति मार्ग पर चल रहे अन्य पथिकों से कहती है की वह ईश्वर को यह सन्देश दे की उसकी विरह अग्नि तभी शांत होगी जब ईश्वर के दर्शन हो जाएं।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं