कबीर सुमिरण सार है और सकल जंजाल हिंदी मीनिंग Kabir Sumiran Saar Hai Hindi Meaning

कबीर सुमिरण सार है और सकल जंजाल हिंदी मीनिंग Kabir Sumiran Saar Hai Hindi Meaning Kabir Ke Dohe Hindi Meaning Kabir Ke Dohe Hindi Arth Sahit.

कबीर सुमिरण सार है, और सकल जंजाल।
आदि अंति सब सोधिया दूजा देखौं काल॥
Kabeer Sumiran Saar Hai, Aur Sakal Janjaal.
Aadi Anti Sab Sodhiya Dooja Dekhaun Kaal.
 
कबीर सुमिरण सार है, और सकल जंजाल। आदि अंति सब सोधिया दूजा देखौं काल॥
 
कबीर दोहा शब्दार्थ हिंदी Kabir Doha Word Meaning :
सुमिरण - हरी नाम का सुमिरण.
सार है- तत्व है/सारांश है.
और - अन्य (इश्वर नाम सुमिरण को छोडकर अन्य कार्य)
सकल जंजाल- सम्पूर्ण रूप्प से जंजाल हैं.
आदि - शुरू से.
अंति - समाप्त.
सोधिया - विश्लेषण किया है, शोध किया है.
दूजा - अन्य(हरी भक्ति के अतिरिक्त)
देखौं- देखा.
काल-विनाश/अंत.
कबीर दोहा हिंदी मीनिंग : कबीर साहेब कहते हैं की हरी नाम का सुमिरन ही सर्वोच्च महत्त्व रखता है। हरी नाम के अतिरिक्त समस्त अन्य मार्ग जंजाल हैं, कष्टों का कारण हैं। आदि और अवसान सभी को परख लिया है/अन्वेषण कर लिया है सभी दुखों के ही कारण हैं। समस्त साधना और भक्ति मार्ग का एक ही सार है, हरि के नाम का सुमिरण। 
अन्य सभी भक्ति मार्ग यथा कर्मकांड, तीर्थ आदि काल/विनाश के कारण हैं। उल्लेखनीय है की कबीर साहेब ने अनेकों स्थान पर वाणी दी है की इश्वर प्राप्ति या भक्ति के लिए कोई कर्मकांड, तीर्थ या फिर शास्त्रों में बताए गए विधियाँ महत्त्व नहीं रखती हैं। 
 

4 टिप्पणियां

  1. Kabir sumiransar he
  2. Kabir sumiran saar hee aur sakal janjal. Aadi anti saab sodhiyo
  3. Sar sar ko
  4. Sar sar ko kabira kahinge