पूरे सूँ परचा भया हिंदी मीनिंग Pure Su Parcha Bhaya Hindi Meaning

पूरे सूँ परचा भया हिंदी मीनिंग Pure Su Parcha Bhaya Hindi Meaning Kabir Bhajan Lyrics Hindi Ke Dohe Hindi Bhavarth/Arth Sahit

पूरे सूँ परचा भया, सब दुख मेल्या दूरि।
निर्मल कीन्हीं आत्माँ ताथैं सदा हजूरि॥
Poore Soon Paracha Bhaya, Sab Dukh Melya Doori.
Nirmal Keenheen Aatmaan Taathan Sada Hajoori
Pure Su Parcha Bhaya, Sab Dukh Melya Duri.
Nirmal Kinhi Aatma, Tathe Sada Hujuri.
 
कबीर दोहा शब्दार्थ : Word Meaning of Kabir Doha
 
पूरे सूँ - पूर्ण गुरु (पूर्ण परमात्मा )।
परचा भया- परिचय हुआ।
सब दुख - समस्त दुःख और विकार।
मेल्या दूरि- सभी दुखों को दूर रखा।
निर्मल कीन्हीं - विषय विकारों को दूर करके आत्मा को निर्मल बना दिया।
आत्माँ -जीवात्मा।
ताथैं -जिसके कारण।
हजूरि-हाज़िर।
कबीर दोहा हिंदी मीनिंग Kabir Doha Hindi Meaning
 
जब पूर्ण ज्ञानी गुरु से साक्षात्कार होने के उपरान्त उन्होंने समस्त दुखों को दूर कर दिया। गुरु के सुखदाई उपदेशों के कारण आत्मा निर्मल हो जाने के उपरान्त अब गुरु सदा आत्मा में वास करते हैं।
पूर्ण/पुरे से भाव पूर्ण परम ब्रह्म से भी लिया जाता है जिसके संपर्क में आने पर भव सागर के समस्त ताप और संताप स्वतः ही दूर हो जाते हैं। आत्मा निर्मल हो जाती है क्योंकि वह सभी विषय विकारों को छोड़कर परमात्मा से सलंग्न हो उठती है। विशेष है की ईश्वर को कबीर साहेब ने उपनिषदों की भाँती पूर्ण कहा है। उपनिषद में कहा गया है की पूर्णमदः पूर्णमिदः पूर्णविपूर्ण मुदच्चते । पूर्णस्य् पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ।" अर्थात ब्रह्म पूर्ण है। कबीर साहेब ने भी ईश्वर को पूर्ण परम ब्रह्म बताया है। पूर्ण परम ब्रह्म निर्गुण, निराकार, निर्विकार है। उल्लेखनीय है की कबीर साहेब कहते हैं की समस्त दुखों का कारण ईश्वर से दुरी को बताते हैं। जब ईश्वर के समीप साधक पहुँचने लगता है तो समस्त विकार स्वतः ही दूर होने लगते हैं। 

Kabir Couplet Meaning in English : When, after being interviewed by a full learned Guru, he removed all sorrows. After the soul becomes clean due to the Guru's pleasant teachings, now the Guru always dwells in the soul of Sadhak.
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url