शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो भजन

शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो भजन

 
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो Shambhu Shambhu Prem Se Bolo Lyrics Shiv Bhajan

शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू।

नाम की महिमा बड़ी निराली,
कहते हैं वेदाचारी,
कहते हैं वेदाचारी,
हरी नाम ने भक्तजनों की नैया,
नैया भव से है तारी,
नैया भव से है तारी,
राधे राधे कृष्णा कृष्णा,
जिसने मीरा को तारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू।

राम नाम का सुमिरण करके,
सबरी हो गई दीवानी, 
सबरी हो गई दीवानी,
जूंठे बेर में है प्रीत कितनी,
लक्ष्मण ने ना पहचानी,
लक्ष्मण ने ना पहचानी,
रामा रामा, जय सिया रामा,
जिसने अहिल्या को तारां,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू।

गुरु भक्त ने बचपन से ही,
राम नाम को अपनाया,
राम नाम को अपनाया,
नाम के कारण प्रहलाद को,
लाल खम्भ था पकड़ाया,
नरसिंग रूप, नरसिंघ रूप,
बनाकर आएं,
आकर दुष्टों को मारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू।

ऋषि मुनि और वेदों ने भी,
नाम की महिमा है गाई,
नाम की महिमा है गाई,
देवों ने भज हरी नाम को,
उत्तम पदवी है पाई,
नाम की महिमा हरदम गाते,
नारद जी ले एकतारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू प्रेम से बोलो,
बोलो जय शिव ओमकारा,
नाम है ये कितना प्यारा,
शम्भू शम्भू। 
 

Shambhu Shambhu Prem Se Bolo Bolo Jai Shiv Omkara # Hindi # Shiv # Bhajan # Aadesh Tyagi
 
Shambhoo Shambhoo Prem Se Bolo Liriks
Shambhoo Shambhoo Prem Se Bolo,
Bolo Jay Shiv Omkara,
Naam Hai Ye Kitana Pyaara,
Shambhoo Shambhoo.

Shambhoo Shambhoo. # Title :- Bin Bhajan Ke Tu Jagat Mein Prani # Album :- Jab Bhakt Nahi Hoge # Language :- Hindi Bhakti # Singer :- Aadesh Tyagi # Lyrics :- Aadesh Tyagi,Traditional # Music :- Virender Negi Rahi # Director :- # Recorded By :- Kuldeep At Rama Studio # Produced By :- Rajesh Ajmani ;- 9810030100

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post