चलो रे भक्तों फागुन आया हाथों में लहराते भजन

चलो रे भक्तों फागुन आया हाथों में लहराते भजन

 
चलो रे भक्तों फागुन आया लिरिक्स Chalo Re Bhakton Faagun Aaya Lyrics

जीवन सूना सूना लागे,
बाबा श्याम के बिना,
और सावन सूना लागे,
निसान के बिना,
चलो रे भगतो,
फागुन आया,
चलो रे खाटू धाम,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान,

रीगंस से खाटू तक,
तेरे भक्तों का मेला है,
एक नहीं दो नहीं,
रेला का रेला है,
सबकी जुबा पर,
एक ही मन्त्र है,
जय जय जयश्री श्याम,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान।

फागुन में सांवरे की,
अलग ही शान है,
अपने भक्तों का बाबा,
करता कल्याण है,
सर पे पगड़ी,
कमर में फेंटा,
लीले की तामिलदार,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान।

फागुन में बाबा मेरा,
दूल्हा सा सजता है,
रथ में सवार होकर,
खाटू में चलता है,
ढोल बजेगा, बैंड बजेगा,
और उड़ेगा गुलाल,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान।

खाटू मंदिर में बैठा,
साँवरिया सेठ है,
किसी की जल्दी सुनता,
किसी की लेट है,
धीरज रखना तू,
बाबा करेगा जग में नाम।
चलो रे भगतो,
फागुन आया,
चलो रे खाटू धाम,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान,

चलो रे भक्तो खाटू धाम फागुन आया | Fagun Shyam Bhajan | Pravinder Kumar | Saawariya

Jeevan Soona Soona Laage,
Baaba Shyaam Ke Bina,
Aur Saavan Soona Laage,
Nisaan Ke Bina,
Chalo Re Bhagato,
Phaagun Aaya,
Chalo Re Khaatoo Dhaam,
Haathon Mein Laharaate,
Lambe Lambe Nishaan,

फागुन का महीना आते ही दिल में एक अलग सी उमंग जाग जाती है, जैसे बाबा श्याम खुद बुला रहे हों। जीवन सूना लगने लगता है उनके बिना, सावन भी फीका पड़ जाता है बिना निशान के। फिर भक्तों का मेला शुरू हो जाता है—रीगंस से खाटू तक रेला-रेला लोग, हाथों में लम्बे-लम्बे पचरंगी निशान लहराते हुए, सबकी जुबान पर बस एक ही नाम गूँजता है—जय जय जय श्री श्याम। वो निशान हवा में फहराते हैं तो लगता है जैसे बाबा की लीला खुद चल रही हो, सबको अपनी ओर खींच रही हो।
फागुन में साँवरिया की शान अलग ही होती है, सर पर पगड़ी, कमर में फेंटा, दूल्हे सा सजकर रथ में सवार होकर खाटू धाम में विराजमान। ढोल-बैंड बजते हैं, गुलाल उड़ता है, भक्तों का उत्सव मच जाता है। बाबा सेठ बैठे हैं मंदिर में, किसी की सुनते हैं जल्दी, किसी की थोड़ी देर में, लेकिन धीरज रखो तो वो जग में नाम करवा देते हैं, कल्याण कर देते हैं। बस चल पड़ो खाटू की ओर, निशान लहराते हुए, क्योंकि फागुन में बाबा की कृपा बरसती है, मन को रंग भर देती है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की।

► Album - Chalo Re Bhakto Khatu Dham Fagun Aya
► Song - Chalo Re Bhakto Khatu Dham Fagun Aya
► Singer - Pravindra Kumar
► Music - Raju Chauhan
► Lyrics - Pravindra Kumar
➤ Label - Vianet Media
➤ Sub Label - Saawariya 
 
Next Post Previous Post