दर दर क्यों माँगता फिरता भजन

दर दर क्यों माँगता फिरता भजन

 
दर दर क्यों माँगता फिरता Dar Dar Kyo Mangta Firata Hai Lyrics

दर दर क्यों माँगता फिरता है,
जब सेठ साँवरा साथ में है,
अब उड़ के आसमा छू ले तू,
तेरी डोर श्याम के हाथ में है,
जब साथ है तेरे श्याम धणी,
फिर मन क्यों घबराता है।

श्याम का दामन थाम लिया तो,
किसी बात का क्या डर है,
तेरी हर जिम्मेदारी अब,
श्याम धणी के ऊपर है,
भाई सखा पिता समझ तू,
ये सबका फरज निभाता है,
जब साथ है तेरे श्याम धणी,
फिर मन क्यों घबराता है।

रख विश्वास तू अपने मन में,
बदलेगा तकदीर तेरी
फँसा है तू कैसी उलझन में,
काटेगा जंजीर तेरी,
कड़ी धुप में चलने वाला,
छाँव श्याम दर पे पाता है,
जब साथ है तेरे श्याम धणी,
फिर मन क्यों घबराता है।

बाँह पकड़ ले सेठ श्याम की,
कभी ना ठोकर खायेगा,
जीवन के पथरीले पथ से,
पल पल श्याम बचाएगा,
हो जाता है श्याम उसी का,
श्याम का जो बन जाता है,
जब साथ है तेरे श्याम धणी,
फिर मन क्यों घबराता है। 
 

दर दर क्यों मांगता फिरता है | Baba Shyam Bhajan 2021 | Ram Kumar Lakkha | Saawariya

Dar Dar Kyu Maangata Phirta Hai,
Jab Seth Saanvara Saath Mein Hai,
Ab Ud Ke Aasama Chhoo Le Too,
Teree Dor Shyaam Ke Haath Mein Hai,
Jab Saath Hai Tere Shyaam Dhani,
Phir Man Kyu Ghabaraata Hai.

Album - Dar dar kyu mangta firta hai Song - Dar dar kyu mangta firta hai Singer - Ram Kumar Lakkha Music -Jaideep verma Lyrics - Sukhdev Nishad Label - Saawariya Parent Label(Publisher) - Shubham Audio video Private Ltd SN DVT-728

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post