गावै को तान होवै किसै तान मीनिंग
गावै को ताणु होवै किसै ताणु।
Gaave Ko Taan, Hove Kis Taan.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਤਾਣੁ ਹੋਵੈ ਕਿਸੈ ਤਾਣੁ ॥
हिंदी मीनिंग : ईश्वर की महिमा को गाने के लिए, आत्मिक शक्ति का होना आवश्यक है। जिसके पास आत्मा की शक्ति है वही उस सम्पूर्ण के यश का गान कर सकता है।
गावै को दाति जाणै नीसाणु।
Gaave Ko Daat, Jaane Nisaan.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਦਾਤਿ ਜਾਣੈ ਨੀਸਾਣੁ ॥
हिंदी अर्थ : उस सम्पूर्ण ईश्वर की रहमत को संकेत रूप में समझ कर ही कोई उसके यश का वर्णन कर सकता है।
गावै को गुण वडिआईआ चार।
Gaave Ko Gun, Vadiyaaiaa Chaar.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਗੁਣ ਵਡਿਆਈਆ ਚਾਰ ॥
हिंदी अर्थ : उसके यश के गुणों को कोई महानता, विद्वता, को गाता है।
गावै को विदिआ विखमु वीचारु।
Gaave Ko Vidiya Vimukh Vichaar.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਵਿਦਿਆ ਵਿਖਮੁ ਵੀਚਾਰੁ ॥
हिंदी अर्थ : कोई उसके विद्या का गुणगान करते हैं, गाते हैं। उसके विमुख विचार से आशय है रहस्य की बातें। कोई उसके ज्ञान को गाते हैं।
गावै को साजि करे तनु खेह।
Gaave Ko Saaj, Kare Tanu Kheh.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਸਾਜਿ ਕਰੇ ਤਨੁ ਖੇਹ ॥
हिंदी अर्थ : कई उसके सृजन, निर्माण को गाते हैं। उसके रचियता और संहारक के रूप में उसका यश गाते हैं।
गावै को जीअ लै फिरि देह।
Gaave Ko Jia Le Phiri Deh.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਜੀਅ ਲੈ ਫਿਰਿ ਦੇਹ ॥
हिंदी अर्थ : कोई उसके गुणों के विषय में वर्णन करते हैं की कैसे वह परमसत्ता जीवन देकर उसे वापस ले लेती है।
गावै को जापै दिसै दूरि।
Gaave Ko Jaape Dise Duri.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਜਾਪੈ ਦਿਸੈ ਦੂਰਿ ॥
हिंदी अर्थ : कई समझते हैं की वह बहुत दूर है।
गावै को वेखै हादरा हदूरि।
Gaave Ko Vekhe Haadara Haduri.
ਗਾਵੈ ਕੋ ਵੇਖੈ ਹਾਦਰਾ ਹਦੂਰਿ ॥
हिंदी अर्थ : कई वर्णन करते हैं की वह हम सभी को देख रहा है, हमारे ही साथ है।
कथना कथी न आवै तोटि।
Kathana Kathi Na Aave Toti.
ਕਥਨਾ ਕਥੀ ਨ ਆਵੈ ਤੋਟਿ ॥
हिंदी अर्थ : उसकी महिमा अनंत है और बहुत लोगों के द्वारा महिमा का वर्णन कर देने के उपरान्त भी वह कभी कम नहीं होती है।
कथि कथि कथी कोटी कोटि कोटि।
Kathi Kathi Khati Koti Kti Kot.
ਕਥਿ ਕਥਿ ਕਥੀ ਕੋਟੀ ਕੋਟਿ ਕੋਟਿ ॥ हिंदी अर्थ : करोडो बार उसकी महिमा का वर्णन किया गया है। भाव है की उसकी महिमा कभी समाप्त नहीं होती है।
देदा दे लैदे थकि पाहि।
Deda De Lande Thaki Pahi.
ਦੇਦਾ ਦੇ ਲੈਦੇ ਥਕਿ ਪਾਹਿ ॥
हिंदी अर्थ : वह सभी का दाता है जो सभी को बांटता है। वह लगातार देता रहता है, लेने वाला ही थक जाता है लेकिन वह नहीं थकता है।
जुगा जुगंतरि खाही खाहि।
Juga Jugantari Khahi Khahi.
ਜੁਗਾ ਜੁਗੰਤਰਿ ਖਾਹੀ ਖਾਹਿ ॥
हिंदी अर्थ : इस संसार के समस्त जीव जंतु युगों युगों से उसका दिया हुआ ही खा रहे हैं।
हुकमी हुकमु चलाए राहु।
Hukami Hukamu Chalaae Raahu.
ਹੁਕਮੀ ਹੁਕਮੁ ਚਲਾਏ ਰਾਹੁ ॥
हिंदी अर्थ : वह हुकम देकर हमें सही राह पर आगे बढ़ाता है।
नानक विगसै वेपरवाहु।
Naanak Vigase Veparavah.
ਨਾਨਕ ਵਿਗਸੈ ਵੇਪਰਵਾਹੁ।
हिंदी मीनिंग : नानक देव जी कहते हैं की वह चिंताओं से मुक्त हैं।
Japji sahib #4 / Pauri 3 / Français / Anglais / Guru Nanak Dev ji / Sikhisme
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं