सोचै सोच न होवई हिंदी मीनिंग Soche Soch Na Hovayi Meaning Japji sahib Pauri 1

सोचै सोच न होवई हिंदी मीनिंग Soche Soch Na Hovayi Meaning Japji sahib Pauri 1

सोचै सोच न होवई जे सोची लख वार।
Soche Soch Na Hovai, Je Sochi Lakh Baar.
ਸੋਚੈ ਸੋਚਿ ਨ ਹੋਵਈ ਜੇ ਸੋਚੀ ਲਖ ਵਾਰ।

सोचै सोच न होवई हिंदी मीनिंग Soche Soch Na Hovayi Meaning

सोचने से, हजारों बार सोचने से समाधान नहीं मिलता है। एक अर्थ यह भी है की बाहरी रूप से शुद्ध होने पर आंतरिक शुद्धता प्राप्त नहीं हो पाती है।

चुपै चुप न होवई जे लाइ रहा लिव तार।
Chupe Chup Na Hovai, Je Laai Raha Liv Tar.
ਚੁਪੈ ਚੁਪ ਨ ਹੋਵਈ ਜੇ ਲਾਇ ਰਹਾ ਲਿਵ ਤਾਰ।

हिंदी अर्थ : शारीरिक रूप से चुप हो जाने से, कुछ नहीं बोलने मात्र से चुप नहीं हुआ जा सकता है। आंतरिक शान्ति और ठहराव को इस प्रकार से प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

भुखिआ भुख न उतरी जे बनां पुरीआ भार।
Bhukhia Bukh Na Utari, Je Bana Puria Bhaar.
ਭੁਖਿਆ ਭੁਖ ਨ ਉਤਰੀ ਜੇ ਬੰਨਾ ਪੁਰੀਆ ਭਾਰ।

हिंदी अर्थ : जो भूखा है उसकी भूख को अधिक खाद्य प्रदार्थों से संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। भोजन का बहुत भार बाँध देने से, अधिक भोजन दे देने से भूख दूर नहीं की जा सकती है।

सहस सिआणपा लख होहि त इक न चलै नालि।
Sahas Siaanapa Lakh Hohi Te Ik Na Chale Naali.
ਸਹਸ ਸਿਆਣਪਾ ਲਖ ਹੋਹਿ ਤ ਇਕ ਨ ਚਲੈ ਨਾਲਿ।

हिंदी अर्थ : हजारों लाखों प्रकार से चतुराई कर ली जाए तब भी उसका कोई महत्त्व नहीं होता है।

किव सचिआरा होईऐ किव कूड़ै टुट्टे पाल।
Kiv Sachiaaya Hoie Kiv kude Tute Paal.
ਕਿਵ ਸਚਿਆਰਾ ਹੋਈਐ ਕਿਵ ਕੂੜੈ ਤੁਟੈ ਪਾਲਿ।

हिंदी अर्थ : तो प्रश्न यह है की कैसे सत्य के प्रकाश को प्राप्त किया जा सकता है, कैसे शुद्ध बना जा सकता है। कैसे अवगुणों की पाल को तोडा जा सकता है।

हुकमि रजाई चलणा नानक लिखिआ नालि,
Hukami Rajaai Chalana Naanak Likhiya Naal.
ਹੁਕਮਿ ਰਜਾਈ ਚਲਣਾ ਨਾਨਕ ਲਿਖਿਆ ਨਾਲਿ। 

सोचै सोच न होवई हिंदी मीनिंग Soche Soch Na Hovayi Meaning

हिंदी अर्थ : नानक देव जी फरमाते हैं की ईश्वर की रजा के मुताबिक़ ही चलना चाहिए जिसे गुरु साहेब ने लिखा है।

सोचै सोच न होवई हिंदी वर्ड मीनिंग Soche Soch Na Hovayi Hindi Word Meaning

 सोचे Sochai : सोचने से, विचार करने से।
सोच Soch: वैचारिक रूप से निष्कर्ष पर पहुंचना।
ना Naa : नहीं।
होवई Hov-a-ee : होता है।
जे Jay : यदि।
सोचे Sochee : सोचा जाए।
लख Lakh : लाखों।
वार Vaar : बार, लाख बार।

एक टिप्पणी भेजें