भजन सरीसा सुख है नहीं पापी डूब्या मझधारा भजन

भजन सरीसा सुख है नहीं पापी डूब्या मझधारा भजन

 
भजन सरीसा सुख है नहीं लिरिक्स Bhajan Sarira Sukh Hai Nahi Lyrics Meaning

पाँव पलक रो नहीं पतो,
तू करे काल की बात,
कुण जाणे क्या होवसी,
उगतड़े परभात।
भजन सरीसा सुख है नहीं,
कर के देख लो विचारा,
भजन करया सूं नर तिर गया,
पापी डूब्या मझधारा,
भजन सरीसा सुख हैं नहीं।

धिन धिन ध्रुव प्रहलाद ने,
ज्यारा पिता लिया लारा,
राम नाम छोड्यो नहीं,
दूख सहिया अति भारा,
भजन सरीसा सुख हैं नही,
कर के देख लो विचारा,
भजन करया सूं नर तिर गया,
पापी डूब्या मझधारा।

राजा हरी पट राणीया,
रूपा मीरा ने तारा,
नाम ले निर्भय है भई,
ऐसा रामजी है प्यारा,
भजन सरीसा सुख हैं नही,
कर के देख लो विचारा,
भजन करया सूं नर तिर गया,
पापी डूब्या मझधारा।

गौड़ बंगलो गोपी चंद तजियो,
सुलतान बखारा,
नगर उजिणी तजी भरथरी,
तजिया विशियाँ रा लारा,
भजन सरीसा सुख हैं नही,
कर के देख लो विचारा,
भजन करया सूं नर तिर गया,
पापी डूब्या मझधारा।

अंत करोड़ संतजन तिरिया,
लिया नाम का सहारा,
कहे नवला राम नित हरी ने भजो,
नहीं तो धूळ जमारा,
भजन सरीसा सुख हैं नही,
कर के देख लो विचारा,
भजन करया सूं नर तिर गया,
पापी डूब्या मझधारा।

भजन सरीसा सुख है नहीं,
करके देख लो विचारा,
भजन किया नर तिर गया,
पापी डुबा मझधारा,
भजन सरीसा सुख हैं नही,
कर के देख लो विचारा,
भजन करया सूं नर तिर गया,
पापी डूब्या मझधारा। 


Sunita Swami || भजन सरीसा सुख है नहीं || Chetawani Bhajan || Bhajan Sarisa Sukh He Nahi Karke DekhloPaanv Palak Ro Nahin Pato,

Tu Kare Kaal Ki Baat,
Kun Jaane Kya Hovasi,
Ugatade Parabhaat.
Bhajan Sarisa Sukh Hai Nahin,
Kar Ke Dekh Lo Vichaara,
Bhajan Karaya Sun Nar Tir Gaya,
Paapi Dubya Majhadhaara,
Bhajan Sarisa Sukh Hain Nahin.

Album : Chetawani bhajan
Singer : Sunita Swami
Music : Raju Swami - 7568324470
Actor : Sunita Swami
Recording : Swami Studio Nagaur
Writer : traditional
Editing : Prakash Sharma
Camara Man : Umesh Rankawat
Music Label : Swami Studio Nagaur

पाँव पलक रो नहीं पतो तू करे काल की बात : अगले कदम की आस नहीं है, तुम कल की बात कर रहे हो।
कुण जाणे क्या होवसी, उगतड़े परभात : कौन जाने क्या होगा, जब सूर्योदय होगा।
भजन सरीसा सुख है नहीं, कर के देख लो विचारा : भजन के समान दूसरा कोई सुख नहीं है, तुम विचार करके देख लो।
भजन करया सूं नर तिर गया, पापी डूब्या मझधारा : भजन करके कई नर भवसागर से तैर गए/पार हो गए हैं। ईश्वर के नाम का सुमिरण नहीं करने वाले पापी बीच मझधार में डूब गए हैं।
भजन सरीसा सुख हैं नहीं : भजन जैसा सुख किसी अन्य कार्य में नहीं होता है।
धिन धिन ध्रुव प्रहलाद ने, ज्यारा पिता लिया लारा : धन्य है भक्त प्रह्लाद जिसको भक्ति छुड़ाने के लिए पिता ने उनका पीछा/लारा किया।
राम नाम छोड्यो नहीं, दूख सहिया अति भारा : फिर भी भक्त प्रह्लाद ने राम राम को छोड़ा नहीं और अत्यंत ही भारी दुखों को सहन किया।
राजा हरी पट राणीया, रूपा मीरा ने तारा : राजा हरी रूपा और मीरा को भजनों ने ही भव से पार किया है।
नाम ले निर्भय है भई, ऐसा रामजी है प्यारा : ईश्वर का नाम लेकर वह तो निर्भय हो गई।
गौड़ बंगलो गोपी चंद तजियो, सुलतान बखारा : गोपीचंद ने अपना राजपाट तज दिया।
नगर उजिणी तजी भरथरी : उज्जैन नगरी को राजा भरथरी ने तज दिया।
तजिया विशियाँ रा लारा : विषय और विकारों का पीछा/भोग छोड़ दिया।
अंत करोड़ संतजन तिरिया : करोड़ों ही संतजन भव सागर से तैर गए।
लिया नाम का सहारा : उन्होंने ईश्वर के नाम का सहारा लिया।
कहे नवला राम नित हरी ने भजो : नवला राम जी कहते हैं की रोज ईश्वर के नाम का सुमिरण करो।
नहीं तो धूळ जमारा : अन्यथा तुम्हारे मानव जीवन लेने पर धुल/मिटटी है, व्यर्थ है।

Next Post Previous Post