नजरे ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले भजन
नजरे ज़रा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले,
ऐ श्याम खाटू वाले, अपना मुझे बना ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले।
आया शरण में तेरी, फ़रियाद सुन ले मेरी,
जल्दी करो सुनाई, किस बात की है देरी,
किस बात की है देरी, किस बात की है देरी,
क्यों ना मुझे संभाले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले।
हारे का साथ दे दे, अटकी हुई को खेते,
तेरा आसरा है मुझको, क्यों न शरण में लेते,
क्यों ना शरण में लेकर,
चरणों में तू बिठा ले, चरणों में तू बिठा ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले।
तेरी दया का प्यासा, आया हूँ लेके आशा,
नजरे मिला के देखो, नजरे मिला के देखो,
पढ़ लोगे दिल की भाषा,
पढ़ लोगे दिल की भाषा, कितने है दिल में छालें,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले।
दर पे खड़ा सवाली, वापस ना जाए खाली,
कुम्हला ना जाए पौधा, कुम्हला ना जाए पौधा,
सुनलो चमन का माली,
सुन लो चमन के माली, बिन्नू को तू बचा ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले।
नजरे ज़रा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले,
ऐ श्याम खाटू वाले, अपना मुझे बना ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले।
Nazre || Nazrein Zara Milale || RajniRajasthani | Khatu Shyam Bhajan HD Video
Najare Zara Mila Le, Ai Shyaam Khaatoo Vaale,
Ai Shyaam Khaatoo Vaale, Apana Mujhe Bana Le,
Ai Shyaam Khaatoo Vaale,
Najare Jara Mila Le, Ai Shyaam Khaatoo Vaale.
Singer:- Rajni Rajasthani 9314297207
Writer :- Binnu Ji
Music :- Ashish Dadhich (Ragaz Studio)
Video :- SHREE Printers Jaipur (988600891)
D.O.P./ Edit : Mukesh Saini Jaipur
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं