राधे रानी राधे रानी बोलो ना, राज है क्या यह खोलो ना, किया कौन सा तूने काम है, जो तेरे वश में श्याम है, राधे रानी राधे रानी बोलो ना, राज है क्या यह खोलो ना।
है जो साँवरा त्रिलोकी का नाथ,
जिसके चाहे से होते दिन रात,
कहा ना माना जिसने यशोदा का, मान रहा वह तेरी हर एक बात, जो तू कहे, वही करे, जिसे देख कर जग हैरान है, क्यों तेरे बस में श्याम है, राधे रानी राधे रानी बोलो ना, राज है क्या यह खोलो ना।
अपने नाम से पहले तेरा नाम, लगा दिया कहलाया राधेश्याम, तेरी सरकारी में सौंप दिया,
Radha Rani Bhajan Lyrics in Hindi
अपना तो पूरा वृंदावन धाम, जाए जहां राधे वहां, लिया किससे यह वरदान है, जो वश में तेरे श्याम है, राधे रानी राधे रानी बोलो ना, राज है क्या यह खोलो ना।
तुलसी बिन ज्यूँ भोग नहीं लागे, वैसे ही तुम बिन कृष्णा आधे, तू पलकें मूँदे तो वह सोए, दो आंखें खोले तो वह जागे, वह परमात्मा तू आत्मा,
सोनू वह तन तू प्राण है, तेरे वश में हुआ श्याम है, राधे रानी राधे रानी बोलो ना, राज है क्या यह खोलो ना।
राधे रानी बोलो ना | Radhe Rani Bolo Na | दिल छू लेने वाला राधा जी का भजन | by Puja Nathani | Audio
Raadhe Raanee Raadhe Raanee Bolo Na, Raaj Hai Kya Yah Kholo Na, Kiya Kaun Sa Toone Kaam Hai, Jo Tere Vash Mein Shyaam Hai, Raadhe Raanee Raadhe Raanee Bolo Na, Raaj Hai Kya Yah Kholo Na.
श्री राधा जी की कृपा अत्यंत ही निराली है। इनके आशीर्वाद से शीघ्र ही श्री कृष्ण जी का आर्शीवाद प्राप्त होता है। इस भजन में श्री राधा रानी जी स्तुति के साथ यह प्रश्न है की वह क्या राज है जिसके कारण से श्री कृष्ण जी उनके नियंत्रण में रहते हैं। कैसे श्याम उनके वश में है। श्री कृष्ण जी तीन लोकों ने स्वामी हैं, जिनके चाहने से ही दिन और रात होते हैं। जिसने अपनी माता का कहना नहीं माना वह कैसे तुम्हारी बात मानता है। श्री कृष्ण जी के नाम से पहले आपका नाम लगाकर राधेश्याम कहलाए। आपके चरणों में पूरा वृन्दावन धाम ही सौंप दिया। आपने यह वरदान किससे प्राप्त किया है। जैसे तुलसी माता की पूजा के बगैर भोग नहीं लगता है वैसे ही आपकी स्तुति के बिना भजन भाव सब व्यर्थ है।
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।