अपने पिया की मीरा बनी रे जोगनीयाँ लिरिक्स मीनिंग Apane Piya Ki Meera Bani Re Joganiya Lyrics Meaning

अपने पिया की मीरा बनी रे जोगनीयाँ लिरिक्स मीनिंग Apane Piya Ki Meera Bani Re Joganiya Lyrics Hindi Meaning, Meera Bhajan by Moinuddin Manchala (मोइनुद्दीन मनचला)

कृष्णा थे भल आवजो,
शरद पूनम री रैण,
था बीन घड़ी नहीं आवड़े,
म्हारा बिलखण लागे नैण,
बीलखा लागे नैण,
हीया में लागी करोती,
नैण रया झड़ लाय,
विरह रा टपके मोती।

अपने पिया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ,
अपने पिया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ,
आवो नी पधारो,
म्हारा साँवरिया,
म्हारा सांवरिया,
मीरा बनी रे जोगनीया,
अपने पीया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ।

मनड़े रो मोर थारां,
दर्शन खातर तरसे है,
आँख प्यारा आसुंडा
सावण ज्यू बरसे है,
टप टप पलका सूं नैण भरीया,
मीरा बनी रे जोगनीया,
अपने पीया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ।

घर रा लोग मन्ने,  बावळी बतावै,
संग री सहेल्या म्हापे, आंगळी ऊठावे,
हँसी ऊडावे नाना टाबरिया,
मीरा बनी रे जोगनीया,
अपने पीया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ।

सुख सारा छोड़िया म्हे,
मोहन थारां कारणे,
भगवा सा वेस करीया,
आई थारे बारणे,
छोड़्या परिवार,
छोड्या सासरीयां,
मीरा बनी रे जोगनीया,
अपने पीया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ।

चाहे जितने दुख देले,
चाहे तू परख ले,
एक बात म्हारी तू,
कान खोल सुण ले,
तू है मोहन मैं तेरी जोगनीया,
मीरा बनी रे जोगनीया,
अपने पीया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ।
अपने पिया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ,
आवो नी पधारो,
म्हारा साँवरिया,
म्हारा सांवरिया,
मीरा बनी रे जोगनीया,
अपने पीया की मीरा,
बनी रे जोगनीयाँ। 

अपने पिया की मीरा बनी रे जोगनीयाँ लिरिक्स हिंदी मीनिंग- राजस्थानी भजन हिंदी मीनिंग Apane Piya Ki Meera Bani Re Joganiya Rajasthani Bhajan Meaning Hindi

कृष्णा थे भल आवजो शरद पूनम री रैण : हे श्री कृष्ण आप अवश्य (भल-भला, अच्छा। भल से आशय है की आप अवश्य ही ऐसा करे जो शुभ है ) ही शरद की पूनम रात्रि को आएं। रैण -रैन, निशा, रात्रि।
था बीन घड़ी नहीं आवड़े म्हारा बिलखण लागे नैण : आपके बगैर एक घडी भी मेरा मन नहीं लगता है। आवड-मन लगना। मेरे नयन, आखें विलाप कर रही है और बिलख रही हैं।
बीलखा लागे नैण हीया में लागी करोती : मेरे नयन बिलखते हैं और हृदय में करोति चलती है। करोति-आरी, तेज धार वाला एक उपकरण जिससे लकड़ी को काटा जाता है। आपके विरह का परिणाम है की मेरे नयन बिलख रहे हैं और हृदय पर कटारी चल रही है।
नैण रया झड़ लाय विरह रा टपके मोती : मेरे नयनों में सावन की झड़ी लग गई है और मेरे आंसु मोतियों की भांति टपक रहे हैं। झड़ -सावन में सात दिन तक लगातार बारिश होने को झड़ /झड़ी कहा जाता है।
अपने पिया की मीरा बनी रे जोगनीयाँ : मीरा बाई अपने पिया (श्री कृष्ण) की जोगन बन गई है।
आवो नी पधारो म्हारा साँवरिया : आवो मेरे साँवरे, श्री कृष्ण आप पधारो। पधारो-स्वागत पूर्वक आगमन।
मनड़े रो मोर थारां दर्शन खातर तरसे है : मेरे मन का मोर आपके दर्शन की खातिर तरस रहे हैं।
आँख प्यारा आसुंडा सावण ज्यू बरसे है : आखों के आंसू सावन की भाँती बरस रहे हैं।
टप टप पलका सूं नैण भरीया मीरा बनी रे जोगनीया : मेरी आखों में आसूं भर गए हैं।
घर रा लोग मन्ने,  बावळी बतावै : मेरे घर के लोग मुझे पागल बताते हैं।
संग री सहेल्या म्हापे, आंगळी ऊठावे : मेरी साथ की सहेलिया मुझ पर अंगुली उठाती हैं। आंगळी-अंगुली उठाना, प्रश्नचिन्ह लगाना, संदेह करना।
हँसी ऊडावे नाना टाबरिया : छोटे बच्चे भी मेरी हँसी उड़ाते हैं। नाना टाबरियां -छोटे बालक।
सुख सारा छोड़िया म्हे, मोहन थारां कारणे : हे मोहन मैंने आपके लिए समस्त सुखों को छोड़ दिया है।
भगवा सा वेस करीया, आई थारे बारणे : मैंने भगवा रंग के वेश धारण कर लिए हैं और मैं आपके द्वार पर आई हूँ। बारणे -दहलीज़।
छोड़्या परिवार, छोड्या सासरीयां : मैंने अपना परिवार और ससुराल को छोड़ दिया है।
चाहे जितने दुख देले, चाहे तू परख ले : आप चाहो जितने दुःख दे लो और चाहे जितना मुझे परख लो।
एक बात म्हारी तू, कान खोल सुण ले : मेरी यह बात तुम कान खोल कर (ध्यानपूर्वक) सुन लो।
तू है मोहन मैं तेरी जोगनीया : आप मेरे मोहन हैं और मैं आपकी जोगन हूँ। 

अपने पिया की मीरा बनी रे जोगनीयाँ लिरिक्स मीनिंग Apane Piya Ki Meera Bani Re Joganiya Lyrics

Krishna The Bhal Aavajo,
Sharad Punam Ri Rain,
Tha Bin Ghadi Nahin Aavade,
Mhaara Bilakhan Laage Nain,
Bilakha Laage Nain,
Hiya Mein Laagi Karoti,
Nain Raya Jhad Laay,
Virah Ra Tapake Moti.

Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan,
Aavo Ni Padhaaro,
Mhaara Saanvariya,
Mhaara Saanvariya,
Mira Bani Re Joganiya,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan.

Manade Ro Mor Thaaraan,
Darshan Khaatar Tarase Hai,
Aankh Pyaara Aasunda
Saavan Jyu Barase Hai,
Tap Tap Palaka Sun Nain Bhariya,
Mira Bani Re Joganiya,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan.

Ghar Ra Log Manne,  Baavali Bataavai,
Sang Ri Sahelya Mhaape, Aangali uthaave,
Hansi udaave Naana Taabariya,
Mira Bani Re Joganiya,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan.

Sukh Saara Chhodiya Mhe,
Mohan Thaaraan Kaarane,
Bhagava Sa Ves Kariya,
Aai Thaare Baarane,
Chhodya Parivaar,
Chhodya Saasariyaan,
Mira Bani Re Joganiya,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan.

Chaahe Jitane Dukh Dele,
Chaahe Tu Parakh Le,
Ek Baat Mhaari Tu,
Kaan Khol Sun Le,
Tu Hai Mohan Main Teri Joganiya,
Mira Bani Re Joganiya,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan.
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan,
Aavo Ni Padhaaro,
Mhaara Saanvariya,
Mhaara Saanvariya,
Mira Bani Re Joganiya,
Apane Piya Ki Mira,
Bani Re Joganiyaan.
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url