मैं श्याम प्रभु का प्रेमी हूँ प्रभु श्याम की कथा भजन

मैं श्याम प्रभु का प्रेमी हूँ प्रभु श्याम की कथा भजन

 
Main Shyam Prabhu Ka Premi Hu

जय श्याम जय श्याम जय जय श्याम,
जिसे दुनिया ने शीश का दानी कहा,
मैं बात उन्ही की सुनाता हूँ,
मैं श्याम प्रभु का प्रेमी हूँ,
प्रभु श्याम की कथा सुनाता हूँ,


माँ मोरवी के यहाँ जनम लिया,
माँ दुर्गा से शिक्षा पाई है,
तीन बाण धारण करके,
युद्ध लड़ने की इच्छा जताई है,
सारी दुनिया जिसे योद्धा कहती,
मैं बात उन्ही की सुनाता हूँ,
मैं श्याम प्रभु का प्रेमी हूँ,
प्रभु श्याम की कथा सुनाता हूँ,
जय श्याम जय श्याम जय जय श्याम,

माँ के वचनो का पालन कर,
महादानी तुम कहलाते हो,
हारे का सहारा बी आकर के,
भक्तों की बिगड़ी बनाते हो,
सज कर बैठे हैं श्याम जहाँ,
उस खाटू में हर दम जाता हूँ,
मैं श्याम प्रभु का प्रेमी हूँ,
प्रभु श्याम की कथा सुनाता हूँ,
जय श्याम जय श्याम जय जय श्याम,

इतने बड़े दानी कृष्ण को भी,
यहाँ शीश दान में चढ़ाते हैं,
अमृत का पान कराये कृष्ण,
कलयुग में पूजे जाते हैं,
जिस मिटटी में अवतरण लिया,
उस मिटटी को माथे लगाता हूँ,
मैं श्याम प्रभु का प्रेमी हूँ,
प्रभु श्याम की कथा सुनाता हूँ,
जय श्याम जय श्याम जय जय श्याम,


Katha Shri Shyam Prabhu Ki | कथा श्री श्याम प्रभु की | by Prateek Mishra ( Full HD Video)
Jay Shyaam Jay Shyaam Jay Jay Shyaam,
Jise Duniya Ne Shish Ka Daani Kaha,
Main Baat Unhi Ki Sunaata Hun,
Main Shyaam Prabhu Ka Premi Hun,
Prabhu Shyaam Ki Katha Sunaata Hun,
Song: Katha Shri Shyam Prabhu Ki
Singer: Prateek Mishra - 9389220702
Music: Rohit Tiwari Baba - 7007349209
Lyricist: Vishnu Agarwal - 7227862171
Video: Sarvan Kumar
Category: Hindi Devotional ( Shyam Bhajan) 
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

 

श्याम बाबा की जय गूंजे तो दिल खिल उठता है। मोरवी मां के आंगन में अवतरित हुए, दुर्गा मां से सीखा युद्ध का कौन। तीन बाण लिए योद्धा बने, शीश दान का इतिहास रच दिया। मां के कहे निभाए, महादानी कहलाए। हारने वालों का हाथ थामा, बिगड़ी सँभाली। खाटू धाम में विराजे, दर्शन से जीवन रोशन। कृष्ण जी को शीश चढ़ाया, अमृत पिलाया, कलियुग के रक्षक बने। उस पावन मिट्टी को प्रेम से लगाओ।
कथा सुनो तो प्रेम की गहराई समझ आती है। दानवीर का आशीर्वाद हर मुश्किल आसान कर देता है। हमें सिखाते हैं कि निस्वार्थ भक्ति सबसे ऊंचा मार्ग है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की। 

यह भजन भी देखिये
एक तेरा नाम मुझको काफी है मेरा जीवन भजन
हे श्याम तुम्हारी जय होवे भजन
जन्मदिन बाबा का आए कार्तिक मास 

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post