हम आए तुम्हारे द्वार गजानंद दया करो भजन

हम आए तुम्हारे द्वार गजानंद दया करो भजन


करूँ वंदना मैं झुकाकर ये सर,
छूटे ना कभी तुम्हारा ये दर।
मुझे ना बिसारो कर लो कुबूल,
बनाकर के रखना इन चरणों की धूल॥

हम आए तुम्हारे द्वार, गजानंद दया करो।
भक्तों की सुन के पुकार, गजानंद दया करो॥
हम आए तुम्हारे द्वार…

सबसे पहले जो भी तुमको याद करता है,
शीश झुकाकर चरणों में फरियाद करता है।
उसकी सभी बिगड़ी तुमने बनाई है,
जिसने तेरे दिल में भक्ति जगाई है।
ना उसकी कभी हो हार, गजानंद दया करो।
आओ महफिल में इक बार, गजानंद दया करो॥
भक्तों की सुन के पुकार…

सब वेदों ने देवा तेरी महिमा गाई है,
माँ गौरी ये देख-देख मन में हर्षाई है।
चन्दन चौकी है हम आसन लगाते हैं,
गंगा जल से देवा स्नान कराते हैं।
सुन दास सजन की पुकार, गजानंद दया करो।
मेरे मन के मिटा दो विकार, गजानंद दया करो॥
हम आए तुम्हारे द्वार, गजानंद दया करो।
भक्तों की सुन के पुकार, गजानंद दया करो॥



हम आए तुम्हारे द्वार गजानंद | Ganesh Bhajan | भक्तों की सुनके पुकार | New Ganpati Bhajan 2026

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


हम आए तुम्हारे द्वार गजानंद  भक्तों की सुनके पुकार गजानंद दया करो यह एक भावुक और भक्तिमय गणेश भजन है, जो मन को शांति और श्रद्धा से भर देता है। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से गजानंद महाराज को याद करता है, उसकी सभी बिगड़ी बातें गणपति बप्पा बना देते हैं।
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post