एक कोरे कागज़ पे तूने कलम चलाई है

एक कोरे कागज़ पे तूने कलम चलाई है

एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है,
सात पथ की राह गुरु,
तूने दिखलाई है
एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है।

माता ने जन्म दिया,
गुरुवर को सौंप दिया,
अज्ञान अंधेरों का,
क्षण भर में लोप किया
सत्कर्म सरल भाषा,
तूने सिखलाई है
एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है।

तू ज्ञान का सागर है,
गुणगान करे तेरा,
सद्गुण की गागर है,
सम्मान करें तेरा,
प्रभुवर से मिलने की,
युक्ति बतलाई है,
एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है।

सद्गुरु मिल जाने से,
जीवन खिल जाता है,
भव पार उतरने का,
रास्ता मिल जाता है
ऐ हर्ष गुरु तुमसे,
मुक्ति मिल पाई है
एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है।

एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है,
सात पथ की राह गुरु,
तूने दिखलाई है
एक कोरे कागज़ पे,
तूने कलम चलाई है।

Guru Purnima Special 2021 - Guru Kripa | एक कोरे कागज़ पे तूने कलम चलाई है | Kishan Kumar

Ek Kore Kaagaz Pe,
Tune Kalam Chalai Hai,
Saat Path Ki Raah Guru,
Tune Dikhalai Hai
Ek Kore Kaagaz Pe,
Tune Kalam Chalai Hai.

Maata Ne Janm Diya,
Guruvar Ko Saump Diya,
Agyaan Andheron Ka,
Kshan Bhar Mein Lop Kiya
Satkarm Saral Bhaasha,
Tune Sikhalai Hai
Ek Kore Kaagaz Pe,
Tune Kalam Chalai Hai. 
Next Post Previous Post