हम श्याम दीवाना हैं सब मिलकर
हम श्याम दीवाना हैं सब मिलकर गाएंगे
हम श्याम दीवाना है,सब मिलकर गाएंगे,
लीले वाले के दर पे,
हम झूम के जाएंगे,
हम श्याम दीवाना हैं.........।
दर पर पहुँच कर के,
ना देर लगाएंगे,
भर देगा श्याम झोली,
ऐसी अरज लगाएंगे,
लेकर दरबार की माटी,
माथे से लगाएंगे,
लेकर दरबार की माटी,
माथे से लगाएंगे,
लीले वाले के दर पे,
हम झूम के जाएंगे.........।
मेरा श्याम बड़ा दानी,
कलियुग का है राजा,
गर हारा दुनियाँ से,
एक बार तू दर आजा,
मत सोच तू पगले बन्दे,
सब दुःख टल जायेंगे,
लीले वाले के दर पे,
हम झूम के जाएंगे.........।
फागुन के मेले में,
फिर से मिलना होगा,
मेरी झोली खुशियों से,
बाबा भरना होगा,
एक आस लगा बैठा हूँ,
रस्ते खुल जाएंगे,
लीले वाले के दर पे,
हम झूम के जाएंगे.........।
हम श्याम दीवाना है,
सब मिलकर गाएंगे,
लीले वाले के दर पे,
हम झूम के जाएंगे,
हम श्याम दीवाना हैं.........।
श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन
हम श्याम दीवाने है - श्याम जी का ये भजन झूमने पर मजबूर कर देगा | Vrindavan Vaishnav @Saawariya
Sab Milakar Gaenge,
Lile Vaale Ke Dar Pe,
Ham Jhum Ke Jaenge,
Ham Shyaam Divaana Hain..........
You may also like
पैदल चलकर सारे खाटू धाम को जायेंगें
बाबा तुम पूर्ण हम अंश हैं खाटू में
जो हारे को जीत दिलाये वो खाटू वाला
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page