कर सिंघ सवारी माई लगे प्यारी भुवन विराजे मोरी माँ
(मुखड़ा)
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ,
अँखियन में नूर, बहार लिए,
मोरे अंगना पधारो, मोरी माँ,
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
(अंतरा)
माथे में बिंदिया, नाक नथुनिया,
केसर तिलक लगाए,
लाल चुनरिया ओढ़े मैया,
मंद-मंद मुस्काए,
गले हार लिए, श्रंगार किए,
मोरे अंगना पधारो, मोरी माँ,
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
अँखों में कजरा, बालों में गजरा,
गले मोतियों का हार,
रूप सलोना लागे मैया,
जग की है तारणहार,
दिल में अपने, माँ तू प्यार लिए,
मोरे घर में विराजो, मोरी माँ,
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
एक हाथ में त्रिशूल सोहे,
दूजे हाथ कटार,
भक्त पुकारें, आजा मैया,
सिंह में होके सवार,
हम आस लिए, तेरे द्वार खड़े,
अब दरस दिखा दो, मोरी माँ,
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
(पुनरावृति)
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ,
अँखियन में नूर, बहार लिए,
मोरे अंगना पधारो, मोरी माँ,
कर सिंह सवारी, माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
भुवन विराजे मोरी माँ bhuwan viraje mori maa #singar_shivani Namami musical group mandla
You may also like