चालो चालो खाटू धाम भजन

चालो चालो खाटू धाम भजन

चालो चालो खाटू धाम,
जहाँ बिराजै बाबा श्याम,
चालो चालो खाटू धाम,
जहाँ बिराजे बाबा श्याम,
बनता बिगड़ा हुआ हर काम,
चालो खाटू जी चालो खाटू जी,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू धाम,
जय जय बाबा श्याम,

ऊँचे नीचें रेत के टीलें,
दूर से दिखते निशान रंगीले,
केसरिया और पीले पीले, चालो खाटू जी,
केसरिया और पीले पीले, चालो खाटू जी,
जाकर एक निशान उठा लो,
बाबा श्याम की किरपा पा लो,
अपने सोए भाग जगा लो, चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चालो खाटू जी,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,

प्रगटी जहाँ से मूरत प्यारी,
है उस कुण्ड की महिमा भारी,
उमड़े जहाँ पे दुनियां सारी, चालो खाटू जी,
उमड़े जहाँ पे दुनिया सारी, चालो खाटू जी,
देखो कुण्ड बना मन भावन,
जल है गंगा जल सा पाँवन,
बरसें श्याम कृपा का सावन, चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी, चालो खाटू जी,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,

मंदिर श्याम का लागे प्यारा,
जैसे अन्धकार में तारा,
बहती जहाँ प्रेम की धारा, चालो खाटू जी,
बहती जहाँ प्रेम की धारा, चालो खाटू जी,
रतन सिंघासन श्याम बिराजे,
अंजनी का लाला संग बिराजे,
ढोलक शंख नगाड़ा बाजे,
सेवक मगन होय कर नाचे, चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चालो खाटू जी,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,

कलयुग का ये देव कहावे,
बाबा साचा न्याय चुकावे,
इक पल की ना देर लगावे, चालो खाटू जी,
इक पल की ना देर लगावे, चालो खाटू जी,
सूरज चंदा आरती गावे, सेवन रंग गुलाल उड़ावें,
बाबा दोनों हाथ लुटावे, चालो खाटू जी,
चालो खाटू जी चालो खाटू जी,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
चालो चालो खाटू धाम, जहाँ बिराजै बाबा श्याम,
चालो चालो खाटू धाम, जहाँ बिराजे बाबा श्याम,
बनता बिगड़ा हुआ हर काम,
चालो खाटू जी चालो खाटू जी,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम,
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन


Ekadashi Special चालो चालो खाटू धाम | Khatu Shyam Ji Bhajan | Sanjay Mittal New Song

Jahaan Biraajai Baaba Shyaam,
Chaalo Chaalo Khaatu Dhaam,
Jahaan Biraaje Baaba Shyaam,
Banata Bigada Hua Har Kaam,
Chaalo Khaatu Ji Chaalo Khaatu Ji,
Jay Jay Khaatu Dhaam,
Jay Jay Baaba Shyaam,
Jay Jay Khaatu Dhaam,
Jay Jay Baaba Shyaam,

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।

Click Here To Visit Home Page
खाटू श्याम जी का मंदिर-खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान कृष्ण के एक अवतार, श्याम बाबा को समर्पित है। श्याम बाबा को बर्बरीक के नाम से भी जाना जाता है, जो महाभारत के युद्ध में एक महान योद्धा थे। खाटू श्याम जी का मंदिर एक पौराणिक कहानी से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि बर्बरीक, जो एक वीर योद्धा थे, ने महाभारत के युद्ध में भाग लेने के लिए भगवान कृष्ण से आशीर्वाद मांगा। कृष्ण ने उन्हें आशीर्वाद दिया, लेकिन उन्हें एक शर्त पर दिया कि उन्हें युद्ध में केवल एक ही बाण का उपयोग करना होगा।
Next Post Previous Post