हारे का साथी खाटू नरेश भजन
हारे का साथी खाटू नरेश भजन
हारे का साथी खाटू नरेश,करता कृपा भक्तों पर विशेष,
बड़ा दिलवाला है,
मेरा साँवरिया,
नीले घोड़े वाला है,
मेरा साँवरिया।
दिल में जो भी इनकी,
प्यारी सूरत बसाकर है रखता,
साँवरा भी उसको,
सीने से लगाकर है रखता,
कलयुग में सबसे ये,
देवता निराला है,
मेरा साँवरिया,
नीले घोड़े वाला है,
मेरा साँवरिया।
माँगने से पहले,
श्याम भक्तों का दामन है भरता,
जो भी होती दिल में,
सारी इच्छाएं पूरी है करता,
प्रेमी की किस्मत का,
खोले बंद ताला है,
मेरा साँवरिया,
नीले घोड़े वाला है,
मेरा साँवरिया।
बाँध ली है जिसने,
श्याम चरणों से जीवन की डोरी,
साँवरे ने उसकी,
डोर जन्मों जन्म नहीं छोड़ी,
चौखानी अपना तो,
एक रखवाला है,
मेरा साँवरिया,
नीले घोड़े वाला है,
मेरा साँवरिया।
हारे का साथी खाटू नरेश,
करता कृपा भक्तों पर विशेष,
बड़ा दिलवाला है,
मेरा साँवरिया,
नीले घोड़े वाला है,
मेरा साँवरिया।
हारे का साथी खाटू नरेश | Hare Ka Sathi Khatu Naresh | Shivanand Chanchal | Shyam Bhajan
Haare Ka Saathi Khaatu Naresh,
Karata Krpa Bhakton Par Vishesh,
Bada Dilavaala Hai,
Mera Saanvariya,
Nile Ghode Vaala Hai,
Mera Saanvariya.
Album - Hare Ka Sathi Kathu Naresh
Song - Hare Ka Sathi Kathu Naresh
Singer - Shivanand Chanchal
Music - Rajesh Singh G. Prasad
Lyrics - Pramod Chokhani
यह भजन भी देखिये
बाबा तुम पूर्ण हम अंश हैं खाटू में
तेरे रहते हार न जाऊं लाज बचाले श्याम
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page