अवध में आए है रघुराई श्री राम भजन

अवध में आए है रघुराई श्री राम भजन


अवध में आए हैं रघुराई,
खत्म हुआ वनवास राम का,
घर घर खुशियां छाई,
अवध में आए हैं रघुराई।

घर घर भगवा लहर रहा है,
धर्म सनातन हरष रहा है,
बच्चा बच्चा बोल रहा है,
राम नाम रस घोल रहा है,
इनका स्वागत कर लो दिल से,
गाओ सारे बधाई,
अवध में आए हैं रघुराई।

राम अवध में बुला रहे हैं,
मान भगत का बढ़ा रहे हैं,
मंदिर सुंदर बना रहे हैं,
भक्त दिवाली मना रहे हैं,
हनुमत के दिल की मत पूछो,
राम की रटन लगाई,
अवध में आए हैं रघुराई।

कौशल्या दशरथ के प्यारे,
सीता मां के प्रियतम प्यारे,
मर्यादा का पाठ सिखाये,
सुख-दुख जीवन रहना सिखाये,
बीत गए दिन अब विपदा के,
बारी रामराज की आई,
अवध में आए हैं रघुराई।

अवध में आए हैं रघुराई,
खत्म हुआ वनवास राम का,
घर घर खुशियां छाई,
अवध में आए हैं रघुराई।



Avadh Mein Aaye Hai Raghurai | अवध में आए हैं रघुराई |Jai Shree Ram | Ram Mandir Ayodhya Song2024

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


राम की अयोध्या” सिर्फ़ एक राम भजन नहीं है बल्कि एक अनुभूति है जो आज सभी राम भक्तों को अयोध्या में पहुँच कर हो रही है। सारा वातावरण राममय हो गया है। अवधपुरी के कण कण में एक नया उल्लास नयी उमंग देखी जा सकती है और इसी को शब्द और संरचना में पिरोया है श्री द्वारका मंत्री ने, जो अपने मधुर संगीत और भाव प्रवण रचनाओं के लिए जाने जाते हैं, और इसे अपने सुमधुर स्वर से सजाया है आशा है कि आप सब इस भजन को भी उतना ही प्यार देंगे जितना आपने द्वारका मंत्री चैनल पर अन्य भजनो को दिया है। जय श्री राम
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post