नंदलाला कृष्ण मुरारी तेरे चरणों पे बलहारी

नंदलाला कृष्ण मुरारी तेरे चरणों पे बलहारी भजन

 
नंदलाला कृष्ण मुरारी तेरे चरणों पे बलहारी Nandlala Krishna Murari

नंदलाला कृष्ण मुरारी,
तेरे चरणों पे बलहारी,
तू ही रास रचैया तू है गोपाला,
तू ही मुरली वाला,
तू ही गिरधारी,
नंदलाला, कृष्ण मुरारी,
तेरे चरणों पे बलहारी।

श्याम वर्ण पीताम्बर धारी,
गल वैजन्ती माला,
कुञ्ज गलिन में बंसी बजाए,
गोवर्धन गोपाला,
मोर मुकट की शोभा न्यारी
कितनी सुन्दर छवि तुम्हारी,
नंदलाला, कृष्ण मुरारी,
तेरे चरणों पे बलहारी।

बस गई तेरी साँवली सूरत,
भक्तजनों के मन में,
हमने चारों धाम हैं पाए,
तेरे ही चरणों में,
पूजे तुझको दुनियाँ सारी
जय गोपाला जय बनवारी,
नंदलाला, कृष्ण मुरारी,
तेरे चरणों पे बलहारी।

नंदलाला कृष्ण मुरारी,
तेरे चरणों पे बलहारी,
तू ही रास रचैया तू है गोपाला,
तू ही मुरली वाला,
तू ही गिरधारी,
नंदलाला, कृष्ण मुरारी,
तेरे चरणों पे बलहारी।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन
भजन श्रेणी : कृष्ण जन्माष्टमी भजन (श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सभी भजन देखें )


नंदलाला कृष्ण मुरारी Nandlala Krishna Murari I MADHUSMITA, New Latest Krishna Bhajan, Full HD Video

Nandalaala Krishn Muraari,
Tere Charanon Pe Balahaari,
Tu Hi Raas Rachaiya Tu Hai Gopaala,
Tu Hi Murali Vaala,
Tu Hi Giradhaari,
Nandalaala, Krishn Muraari,
Tere Charanon Pe Balahaari. 
 ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें। 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉगपर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post