आओ भोले भंडारी, देखूँ कब से राह तेरी, तेरी इंतजारी में, प्यासी है निग़ाह मेरी, आओ भोले भण्डारी, देखूँ कब से राह तेरी।
देखा है मैंने जबसे, बाबा तुम्हारा मुखड़ा, उस दिन से दिल हमारा, रहता है उखड़ा उखड़ा, तेरी गहरी आँखों में, डूबने की चाह मेरी,
तेरी इंतजारी में, प्यासी है निग़ाह मेरी, आओ भोले भण्डारी, देखूँ कब से राह तेरी।
अरजी पे गौर करना, अवगुण भुला के सारे, मैं हूँ तुम्हारा बेटा, तुम जगत पिता हमारे, पिताजी के नाते से, करो परवाह मेरी, तेरी इंतजारी में, प्यासी है निग़ाह मेरी,
Shiv Bhajan Lyrics in Hindi
आओ भोले भण्डारी, देखूँ कब से राह तेरी।
नंदी पे चढ़के आओ, महादेव डमरुँ धारी, पलके बिछाके तेरा, स्वागत करे ‘अनाड़ी’, हर्ष तेरा दीवाना, मांगे है पनाह तेरी, तेरी इंतजारी में, प्यासी है निग़ाह मेरी, आओ भोले भण्डारी, देखूँ कब से राह तेरी।
आओ भोले भंडारी, देखूँ कब से राह तेरी, तेरी इंतजारी में, प्यासी है निग़ाह मेरी, आओ भोले भण्डारी, देखूँ कब से राह तेरी।