तू इतनो मत कर श्याम श्रृंगार भजन

तू इतनो मत कर श्याम श्रृंगार भजन

 तू इतनो मत कर श्याम श्रृंगार,
नार तोये नज़र लगाए देगी।।

चाँद सा मुख तेरो विशाल,
होंठ मूंगा से भी बढ़ के लाल।।
नाक सुख सी, भँवरा से बाल,
इतनो सुंदर मुख तेरो, तू नीलकमल सो रंग।।
मोहित हो सखी, डाल दे तोए पटक मोहनी अंग,
पटक मोहनी अंग, प्रेम की भंग पिलाए देगी।।
तू इतनो मत कर श्याम श्रृंगार।।

पहने गाल, फूलों की माला,
मटक रहे गलियन में लाला।।
एकटक घूरे बृजबाला,
लाला बृज की बहुत है तू जादूगर नार।।
अरे कन्हैया, बस कर रे, तू जादू-टोना डार।।
जादू-टोना डार, बना तेरो मोर उड़ाए देगी।।
तू इतनो मत कर श्याम श्रृंगार।।


Tu itno Mat Kar Shyam Sringaar Naar Toye Nazar Lagaye Degi By Pujya Ashok Krishna Thakur Ji
Next Post Previous Post