मेरे श्याम संवरना छोड़ो

मेरे श्याम संवरना छोड़ो

मेरे श्याम संवरना छोड़ो,
मेरे श्याम सँवरना छोडो,
नजरिया लग जाएगी,
नजरियां लग जाएगी, ओ छलिए।

लटके यूँ लट घुंघराली,
लटके यूँ लट घुंघराली,
बिजुरिया गिर जाएगी,
बिजुरिया गिर जाएगी, ओ छलिए।

नैनो के खंजर मारे,
नैनो के खंजर मारे,
गुजरिया मर जाएगी,
गुजरिया मर जाएगी, ओ छलिए।

क्यों तान सुरीली छेड़े,
क्यों तान सुरीली छेड़े,
बाँसुरिया छल जाएगी,
बाँसुरिया छल जाएगी,ओ छलिए।

तेरी चाल बड़ी है नवाबी,
तेरी चाल बड़ी है नवाबी,
गगरिया हिल जाएगी,
गगरिया हिल जाएगी,ओ छलिए।

तुझे देख गुजरिया नाँचें,
तुझे देख गुजरिया नाँचें,
चुनरिया उड़ जाएगी,
चुनरिया उड़ जाएगी,ओ छलिए।

तोहे हर्ष निरखते यूँ ही,
तोहे हर्ष निरखते यूँ ही,
उमरिया ढल जाएगी,
उमरिया ढल जाएगी,ओ छलिए।

मेरे श्याम संवरना छोड़ो,
मेरे श्याम सँवरना छोडो,
नजरिया लग जाएगी,
नजरियां लग जाएगी, ओ छलिए।

Mere shyam sanwarna by Shriniwas Sharma

Mere Shyaam Sanvarana Chhodo,
Mere Shyaam Sanvarana Chhodo,
Najariya Lag Jaegi,
Najariyaan Lag Jaegi, O Chhalie.

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post