राधे मान जा खिला दे दही माखन

राधे मान जा खिला दे दही माखन

राधे मान जा,
खिला दे दही माखन,
सता ना ओ राधे मान जा,
ना ना कान्हां आज ना,
सुनाई नही बंशी,
ना ना कान्हां आज ना।

अब तो ना कान्हा माखन,
ऐसे खिलाऊंगी,
बंशी सुनाओ या तो,
दाम लगाऊंगी,
ओ मेरी प्यारी लल्ली,
लेके मटकी चली,
राधे मान जा,
ना ना कान्हां आज ना,
सुनाई नही बंशी,
ना ना कान्हां आज ना।

हमको ना दोगी माखन,
छीन मैं खाउंगा,
रास्ते मे आते जाते,
तुमको सताउंगा,
फिर बुलाना सखी,
किसी की अब ना चली,
राधे मान जा,
ना ना कान्हां आज ना,
सुनाई नही बंशी,
ना ना कान्हां आज ना।

जिद अब करो का कान्हाँ,
माँ से कहूंगी,
जो मेरे मन को भाती,
बंशी सुनूंगी,
रोकूंगा ना गली,
ओ वृषभानु लली,
राधे मान जा,
ना ना कान्हां आज ना,
सुनाई नही बंशी,
ना ना कान्हां आज ना।

जब भी कहोगी राधे,
बंशी सुनाऊंगा,
थोड़ा सा माखन देना,
घर को मैं जाऊंगा,
सचिन ने भी कही,
मेरी राधे लल्ली,
राधे मान जा,
ना ना कान्हां आज ना,
सुनाई नही बंशी,
ना ना कान्हां आज ना।

राधे मान जा,
खिला दे दही माखन,
सता ना ओ राधे मान जा,
ना ना कान्हां आज ना,
सुनाई नही बंशी,
ना ना कान्हां आज ना।
 
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
 

राधे मान जा-superhit bhajan by rajji bol ja@singer sachin nigam&priyanka vashisth

Raadhe Maan Ja,
Khila De Dahi Maakhan,
Sata Na O Raadhe Maan Ja,
Na Na Kaanhaan Aaj Na,
Sunai Nahi Banshi,
Na Na Kaanhaan Aaj Na.

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post