श्याम हमारी पूजा अर्चन कृपा कर स्वीकार
श्याम हमारी पूजा अर्चन कृपा कर स्वीकार करो
श्याम हमारी पूजा अर्चन,कृपा कर स्वीकार करो,
भगवन मेरे दर पे तेरे,
आए हैं हम उद्धार करो,
श्याम हमारी पूजा अर्चन,
कृपा कर स्वीकार करो।
ना पूजा का थाल सांवरे,
ना अक्षत ना चन्दन है,
मौन खड़ा कर जोड़ निहारूँ,
अंतर्मन हरि वंदन है,
श्रद्धा सुमन नीर नयनों का,
है भगवन स्वीकार करो,
श्याम हमारी पूजा अर्चन,
कृपा कर स्वीकार करो।
मन मंदिर में ठाकुर बस जा,
दर्शन पाऊँ जी भर के,
कर ले अरज कबूल सांवरे,
जाना ना कभी तज कर के,
नित तेरा गुणगान करूँ मैं,
सपनों को साकार करो,
श्याम हमारी पूजा अर्चन,
कृपा कर स्वीकार करो।
बंशी की वो मधुर रागिनी,
आकर श्याम सुना जाओ,
व्याकुल हैं प्रभु प्राण हमारे,
आकर धीर बंधा जाओ,
नंदू के नन्दलाल कृपा कर,
दे दर्शन सब पीर हरो,
श्याम हमारी पूजा अर्चन,
कृपा कर स्वीकार करो।
श्याम हमारी पूजा अर्चन,
कृपा कर स्वीकार करो,
भगवन मेरे दर पे तेरे,
आए हैं हम उद्धार करो,
श्याम हमारी पूजा अर्चन,
कृपा कर स्वीकार करो।
भजन श्रेणी : कृष्ण जन्माष्टमी भजन (श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सभी भजन देखें )
Beautiful Shyam Bhajan | श्याम हमारी पूजा अर्चन स्वीकार करो | Shyam Hamari Puja Archan | Full HD
Shyaam Hamaari Puja Archan,
Krpa Kar Svikaar Karo,
Bhagavan Mere Dar Pe Tere,
Aae Hain Ham Uddhaar Karo,
Shyaam Hamaari Puja Archan,
Krpa Kar Svikaar Karo.
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page
Krpa Kar Svikaar Karo,
Bhagavan Mere Dar Pe Tere,
Aae Hain Ham Uddhaar Karo,
Shyaam Hamaari Puja Archan,
Krpa Kar Svikaar Karo.
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page